Toll Tax: टोल पर अब नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, NHAI ने दिया बड़ा अपडेट

Edited By Updated: 03 Nov, 2024 10:49 AM

the toll line will no longer have to be installed nhai new rule

हाईवे पर आमतौर पर टोल टैक्स के लिए लंबी-लंबी लाइनों में इंतजार करना पड़ता है। लेकिन अब NHAI ने इस समस्या का समाधान निकाल लिया है। अब आपको हाइवे पर रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। टोल खुद-ब-खुद आपके अकाउंट से कट जाएगा।

नेशनल डेस्क : हाईवे पर आमतौर पर टोल टैक्स के लिए लंबी-लंबी लाइनों में इंतजार करना पड़ता है। लेकिन अब NHAI ने इस समस्या का समाधान निकाल लिया है। अब आपको हाइवे पर रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। टोल खुद-ब-खुद आपके अकाउंट से कट जाएगा। यह सुविधा द्वारका एक्सप्रेसवे पर शुरू की जाएगी, जो देश का पहला मल्टी लेन फ्री फ्लो (MLFF) हाइवे बनेगा।

कैसे काम करेगा टोल सिस्टम?
द्वारका एक्सप्रेसवे पर कोई टोल प्लाजा नहीं होगा। यहां टोल सेंसर लगाए जाएंगे, जो आपकी गाड़ी की जानकारी इकट्ठा करेंगे। यह डेटा इलेक्ट्रॉनिक टोल पेमेंट सिस्टम में सेव होगा, और आपके बैंक खाते या फास्टैग से टोल खुद-ब-खुद कट जाएगा। इसके लिए टोल कलेक्टर की आवश्यकता नहीं होगी। जो बैंक NHAI को सबसे ज्यादा राजस्व देगा, उसे यह कॉन्ट्रैक्ट दिया जाएगा।

केवल 1 टोलिंग पॉइंट
द्वारका एक्सप्रेसवे की लंबाई 28 किलोमीटर होगी, और इस पूरे एक्सप्रेसवे पर केवल 1 टोलिंग पॉइंट होगा। यह पॉइंट दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर के पास, दिल्ली से 9 किलोमीटर दूर होगा। यहां यात्रियों को टोल का भुगतान करने के लिए रुकना होगा। इसके बाद, पूरे हाइवे पर टोल सेंसर होंगे, जो फास्टैग के जरिए टोल काटेंगे।

बैंक को मिलेगा कॉन्ट्रैक्ट
सरकार ने अभी तक द्वारका एक्सप्रेसवे के टोल टैक्स की राशि का खुलासा नहीं किया है। यह टोल कितना होगा, इसका ऐलान होना बाकी है। बैंकों को टोल टैक्स के लिए 3 साल का कॉन्ट्रैक्ट दिया जाएगा।

क्या होगा अगर अकाउंट में पैसे नहीं हैं?
आपको बता दें कि अगर किसी यात्री के बैंक अकाउंट या फास्टैग में पैसे नहीं हैं, तो उनकी गाड़ी की फोटो और जानकारी वाहन पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। इससे पेंडिंग टोल की जानकारी देखी जा सकेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!