ये खूबियां बनाती है 'राफेल' को दुनिया का सबसे अनूठा विमान

Edited By vasudha,Updated: 30 Jul, 2020 09:00 AM

these features make rafale the world most unique aircraft

सामरिक विशेषज्ञों के अनुसार, राफेल की तेज उड़ान इसे दुनिया में सबसे अनूठा बनाती है। अपने समकक्षों की तुलना में यह सर्वश्रेष्ठ है। इस लड़ाकू विमान का प्रदर्शन बहुत ही शानदार है और इसके हथियार, राडार और अन्य सैंसर तथा इलैक्ट्रॉनिक वॉरफेयर संबंधी...

नई दिल्ली: सामरिक विशेषज्ञों के अनुसार, राफेल की तेज उड़ान इसे दुनिया में सबसे अनूठा बनाती है। अपने समकक्षों की तुलना में यह सर्वश्रेष्ठ है। इस लड़ाकू विमान का प्रदर्शन बहुत ही शानदार है और इसके हथियार, राडार और अन्य सैंसर तथा इलैक्ट्रॉनिक वॉरफेयर संबंधी क्षमताएं दुनिया के बेहतरीन लड़ाकू विमानों के टक्कर की हैं। राफेल की ताकत हासिल करने वाला भारत दुनिया का केवल चौथा देश है। फ्रांस के अलावा मिस्र और कतर के पास ही ये विमान हैं। 


राफेल की स्पीड और आकार 
राफेल की स्पीड मैक 1.8 है यानि यह करीब 2020 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ता है। राफेल के आकार की बात करें तो इसकी ऊंचाई 5.30 मीटर है जबकि इसकी लंबाई 15.30 मीटर है। राफेल विमान में हवा में ही तेल भरा जा सकता है। फ्रांस से भारत आते हुए भी इन विमानों में इस विधि से ही ईंधन भरा गया था।

PunjabKesari

4.5 पीढ़ी का राफेल राडार को चकमा देने में माहिर
राफेल लड़ाकू विमान 4.5 पीढ़ी का विमान है। यह राडार को चकमा देने में माहिर माना जाता है। भारत के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। भारतीय वायुसेना में अभी तक शामिल मिराज-2000 या सुखोई लड़ाकू  विमान या तो तीसरी या फिर चौथी पीढ़ी के विमान हैं।


4 अचूक मिसाइलें
राफेल में कई अचूक मिसाइलें लगाई जा सकती हैं। 300 किलोमीटर तक मार करने वाली स्कैल्प क्रूज मिसाइल इसे सबसे ज्यादा मारक बनाती है। मेटिओर एयर-टू-एयर मिसाइल का निशाना कभी चूकता नहीं है। माइका एयर-टू-एयर मिसाइल दुश्मन को ढूंढकर मारती है। हैमर मिसाइल से राफेल अजेय बन जाता है। 

एयरक्राफ्ट कैरियर से भी उड़ान भर सकता है राफेल
राफेल विमान एयरक्राफ्ट कैरियर से भी उड़ान भर सकता है। यह खोजी अभियान से लेकर दुश्मन के इलाके में भीतर तक जाकर हमला करने की क्षमता रखता है। 

PunjabKesari
आई.एन.एस. कोलकाता ने ऐसे किया स्वागत
भारतीय समुद्री क्षेत्र में आपका स्वागत है... राफेल की टुकड़ी ने यू.ए.ई. के अल दाफरा एयरबेस से उड़ान भरने के बाद पश्चिमी अरब सागर में तैनात नौसेना के युद्धपोत आई.एन.एस. कोलकाता से संपर्क स्थापित किया। इस दौरान राफेल के ऐरो लीडर और आई.एन.एस. कोलकाता के बीच बातचीत हुई। उस बातचीत के अंश :

आई.एन.एस. कोलकाता डेल्टा 63 : ऐरो लीडर, भारतीय समुद्री क्षेत्र में आपका स्वागत है।

राफेल लीडर : बहुत धन्यवाद। समुद्र की रखवाली करने के लिए भारतीय युद्धपोत का होना आश्वस्त करता है।

आई.एन.एस. कोलकाता : आपके आकाश में गर्व से उड़ान भरने को लेकर शुभकामनाएं। हैप्पी लैडिंग।

PunjabKesari

यू.ए.ई. से अंबाला आने का पल ऐसे आया...
1.00 बजे: पांचों राफेल विमानों ने भारत आने के लिए यू.ए.ई. से अंबाला के लिए उड़ान भरी।
1.29 बजे: पांचों राफेल भारतीय वायुसीमा में दाखिल हुए। कंट्रोल रूम ने पांचों विमानों का स्वागत किया   और बैस्ट ऑफ लक कहा।
1.48 बजे: राफेल मुंबई एयरस्पेस में पहुंच गए।
2.41 बजे: पांचों राफेल विमान अंबाला एयरबेस के पास पहुंच गए।
3.00 बजे: पांचों राफेल विमानों ने अंबाला एयरबेस पर लैंड किया। 
3.14 बजे: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर राफेल विमानों के लैंड होने की जानकारी दी। साथ ही वायुसेना को बधाई दी।
3.25 बजे: क्षामंत्री राजनाथ सिंह ने राफेल के टचडाऊन का वीडियो ट्वीट किया।

 एक्सपर्ट व्यू: लड़ाई छेडऩे से पहले 10 बार सोचेगा दुश्मन 

रक्षा विशेषज्ञ बद्रीश अत्रेय ने कहा कि हम ऐसा कह सकते हैं कि हमारे हाथ में भाला आ गया जबकि दुश्मन के हाथ में कटार है। इस तरह से हमारी स्थिति बेहद मजबूत होगी। इस विमान के आने के बाद हमारा विरोधी हमसे लड़ाई छेडऩे से पहले 10 बार सोचेगा। 

5 बड़ी जंगों में कामयाबी से हिस्सा ले चुका है राफेल 
डिफैंस एक्सपर्ट अनिल चोपड़ा ने कहा कि राफेल ने 20 साल में लीबिया, अफगानिस्तान, सीरिया और ईरान में 5 बड़ी जंगों में हिस्सा लिया है। हर जगह फुल कॉम्बैट एक्सपीरियंस के साथ राफेल आगे आ रहा है।    

अति आधुनिक हथियारों को लेकर चलने में सक्षम
विंग कमांडर (रि.) रोहित बेरी ने कहा कि राफेल बहुत ही आधुनिक हथियारों को लेकर चलने में सक्षम है। इसके आने से हमारी ताकत और मजबूत होगी। इसे जल्द से जल्द ऑप्रेशनलाइज करना आवश्यक है।

राफेल से सैन्य शक्ति मजबूत होगी
-लै.जन (रि.) डी.एस. हुड्डा ने कहा कि बहुत अच्छा एयरक्राफ्ट भारतीय बेड़े में शामिल हो रहा है। इससे सैन्य शक्ति बढ़ेगी। हर स्तर पर यह भारत के लिए कारगर साबित होने वाला है। 

लड़ाकुओं ने यूं चूमे भारत माता के पांव
फ्रांस से भारत पहुंचे 5 राफेल लड़ाकू विमानों ने बुधवार दोपहर को वायुसेना के अंबाला एयरबेस पर सफल लैंडिंगकी। राफेल जिस अंदाज में भारतीय भूमि पर उतरे, उसे देखकर ऐसा लगा मानो सच्चा सिपाही भारत माता के कदमों को चूम रहा हो। इस शानदान पल का वीडियो रक्षा मंत्रालय ने शेयर किया है। इससे पहले राफेल विमानों ने जब भारत की सीमा में प्रवेश किया तो सुखोई जैट उन्हें एस्कॉर्ट करने पहुंचे। पांच राफेल को दो सुखोई एस्कॉर्ट करके लाए। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!