Chrome इस्तेमाल करने से पहले सोच लें 100 बार, गूगल ने यूजर्स को दी ये बड़ी चेतावनी

Edited By Updated: 20 Nov, 2025 02:05 PM

think 100 times before using chrome google issues this big warning to users

गूगल क्रोम में एक नए ज़ीरो-डे सुरक्षा बग (CVE-2025-13223) का पता लगा है, जो पुराने क्रोम वर्जन को प्रभावित कर रहा है। यह खामी V8 जावास्क्रिप्ट इंजन में पाई गई, जिससे मेमोरी करप्ट होकर डिवाइस में मलेशियस कोड रन होने का खतरा बढ़ जाता है। गूगल ने बताया...

नेशनल डेस्क : दुनिया का सबसे लोकप्रिय वेब ब्राउज़र गूगल क्रोम एक नई सुरक्षा खामी के कारण खतरे में है। गूगल ने क्रोम में एक नया Zero-Day Flow खोजा है, जिसे CVE-2025-13223 नाम दिया गया है। यह बग पुराने क्रोम वर्जन को प्रभावित कर रहा है और साइबर हमलावर पहले ही इसका दुरुपयोग करने की कोशिश कर चुके हैं। कंपनी ने तुरंत सुरक्षा पैच जारी किया है और यूजर्स को जल्द से जल्द क्रोम अपडेट करने की चेतावनी दी है।

बग कहां मिला?

यह खामी क्रोम के V8 जावास्क्रिप्ट इंजन में पाई गई है।

  • इस बग के कारण ब्राउज़र डेटा को गलत तरीके से पढ़ सकता है।
  • इससे मेमोरी करप्शन का खतरा बढ़ जाता है।
  • इसी गड़बड़ी का फायदा उठाकर हमलावर टारगेट डिवाइस में मैलिशियस कोड चला सकते हैं।

गूगल के अनुसार, हैकर्स ने इस गड़बड़ी का फायदा उठाने की कोशिश की थी। गूगल के थ्रेट एनालिसिस ग्रुप ने 12 नवंबर को इस खामी की पहचान की। यह साल 2025 में सामने आया सातवां ज़ीरो-डे फ्लॉ है, यानी सात बार ऐसा हुआ है जब हैकर्स को बग की जानकारी गूगल से पहले मिल गई।

यह भी पढ़ें - शपथ ग्रहण के बीच आई बड़ी खबर... कौन होगा बिहार बीजेपी का नया अध्यक्ष?

यूजर्स क्या करें?

गूगल ने इस खामी को दूर करने के लिए सिक्योरिटी पैच जारी कर दिया है।

  • अपडेट सभी यूजर्स की डिवाइस पर जारी किया जा रहा है।
  • अगर आपके क्रोम ब्राउज़र में पेंडिंग अपडेट दिख रहा है, तो उसे तुरंत इंस्टॉल करें।
  • एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि साइबर हमलों से बचने के लिए क्रोम और अन्य ऐप्स को नियमित रूप से अपडेट करते रहना चाहिए।

अगर आप इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करना चाहते हैं, तो अपने ब्राउज़र को अपडेट रखना बेहद जरूरी है।


 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!