SBI का बड़ा फैसला: 30 नवंबर के बाद ये सुविधा होगी बंद, जानिए इसके पीछे क्या है मुख्य वजह

Edited By Updated: 17 Nov, 2025 06:11 PM

this facility will be discontinued after november 30 know the main reason behin

अगर आप भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक हैं, तो आपके लिए एक अहम खबर है। SBI 30 नवंबर 2025 के बाद अपनी ऑनलाइन बैंकिंग और YONO Lite ऐप में mCASH सेवा को बंद कर रहा है। बैंक ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि अब ग्राहक थर्ड पार्टी पैसे ट्रांसफर करने के लिए...

नेशनल डेस्क: अगर आप भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक हैं, तो आपके लिए एक अहम खबर है। SBI 30 नवंबर 2025 के बाद अपनी ऑनलाइन बैंकिंग और YONO Lite ऐप में mCASH सेवा को बंद कर रहा है। बैंक ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि अब ग्राहक थर्ड पार्टी पैसे ट्रांसफर करने के लिए UPI, IMPS, NEFT और RTGS जैसे आधुनिक और सुरक्षित विकल्पों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

SBI ने किया क्या घोषणा?
SBI की वेबसाइट पर यह जानकारी साझा की गई है कि 30 नवंबर 2025 के बाद YONO Lite और ऑनलाइन SBI प्लेटफॉर्म में mCASH (भेजना और दावा करना) सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। बैंक ने ग्राहकों से अनुरोध किया है कि वे तीसरे पक्ष के लाभार्थियों को पैसे भेजने के लिए UPI, IMPS, NEFT, RTGS जैसे वैकल्पिक माध्यम अपनाएं। mCASH एक समय में ग्राहकों के लिए तेज़ और आसान धन हस्तांतरण सेवा थी, जिसके जरिए बैंक खाते की जानकारी दिए बिना ही पैसे किसी अन्य व्यक्ति को भेजे जा सकते थे।

SBI mCASH क्या है?
mCASH सेवा की खासियत यह थी कि YONO Lite ऐप के जरिए, किसी भी व्यक्ति को मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी का उपयोग करके पैसा भेजा जा सकता था। इसके लिए ग्राहक को किसी खास लाभार्थी के लिए mCASH बनाना पड़ता था, जो “Fund Transfer” मेनू में उपलब्ध लिंक के जरिए किया जाता था। इस सेवा का एक छोटा शुल्क भी था, जो प्रति लेनदेन 2.50 रुपये था। mCASH सुविधा उन लोगों के लिए उपयोगी थी जो बैंक खाता विवरण साझा किए बिना पैसे ट्रांसफर करना चाहते थे।

SBI mCASH बंद करने का कारण
बैंक ने बताया कि mCASH अब एक पुरानी और आउटडेटेड तकनीक बन चुकी है। आजकल छोटे और त्वरित धन हस्तांतरण के लिए UPI और IMPS ज्यादा लोकप्रिय और तेज़ विकल्प बन गए हैं।
➤ UPI: सेकंडों में पैसा ट्रांसफर
➤ IMPS: 24x7 त्वरित ट्रांसफर
➤ NEFT/RTGS: बड़े और सुरक्षित लेनदेन
इन आधुनिक विकल्पों की वजह से mCASH की जरूरत धीरे-धीरे कम हो गई। इसीलिए SBI ने यह सुविधा बंद करने का फैसला किया है।


ग्राहकों के लिए सुझाव
➤ 30 नवंबर 2025 के बाद mCASH का उपयोग बंद हो जाएगा।
➤ पैसे भेजने के लिए अब UPI, IMPS, NEFT और RTGS जैसे वैकल्पिक माध्यमों का इस्तेमाल करें।
➤ YONO Lite और ऑनलाइन SBI ऐप अपडेट कर लें, ताकि नए फंड ट्रांसफर विकल्प उपलब्ध हों।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!