सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस मैसेज ने मचाया हड़कंप, जानें क्या है मामला

Edited By Updated: 06 Dec, 2021 01:54 PM

this message that went viral on social media created a stir

कोरोना वायरस से संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच राजस्थान में सभी शैक्षणिक और कोचिंग संस्थानों को बंद करने का एक फर्जी आदेश सोमवार से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। हालांकि, गृह विभाग ने इस तरह का कोई आदेश जारी करने का खंडन किया है। सोशल मीडिया पर वायरल...

नेशनल डेस्क: कोरोना वायरस से संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच राजस्थान में सभी शैक्षणिक और कोचिंग संस्थानों को बंद करने का एक फर्जी आदेश सोमवार से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। हालांकि, गृह विभाग ने इस तरह का कोई आदेश जारी करने का खंडन किया है। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस पत्र को लेकर विशेषकर अभिभावकों व विद्यार्थियों में खूब चर्चा रही।

इस कथित आदेश में कहा गया है कि कोरोना संक्रमण के मामलों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर राज्य के सभी शैक्षणिक और कोचिंग संस्थान छह दिसंबर से अगले आदेश तक बंद किए जाते हैं। गृह विभाग के एक प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित आदेश फर्जी है क्योंकि वर्तमान गृह सचिव सुरेश गुप्ता हैं जबकि उक्त आदेश पर एनएल मीणा के हस्ताक्षर हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!