दूध की वैन लूटने के आरोप में तीन MBBS छात्र गिरफ्तार, अन्य 2 आरोपी फरार

Edited By Updated: 16 Jul, 2024 01:41 PM

three mbbs students arrested for robbing milk van other 2 absconding

शहर में दूध की एक वैन को लूटने के आरोप में एमबीबीएस के तीन छात्रों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

राजस्थान : शहर में दूध की एक वैन को लूटने के आरोप में एमबीबीएस के तीन छात्रों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। शास्त्री नगर पुलिस थाने के प्रभारी (एसएचओ) देवेंद्र सिंह ने बताया कि दूध की वैन के चालक ने शिकायत दर्ज कराई है कि रविवार रात पांच लोगों ने उसे धमकाया, उसके साथ मारपीट की और उसकी वैन से दूध के कुछ डिब्बे और नकदी लूट ली। उन्होंने कहा, ‘‘हमने शांति भंग करने के आरोप में तीन छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा और फिर उनके खिलाफ लूट के आरोप में मामला दर्ज किया जाएगा।''

एस.एन. मेडिकल कॉलेज और AIIMS के छात्र फरार
सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्र विकास बिश्नोई (22), तीसरे वर्ष के छात्र महेश बिश्नोई (22) और ओम प्रकाश जाट (23) के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए गए तीनों युवक यहां एस.एन मेडिकल कॉलेज के छात्र हैं। उन्होंने बताया कि भाग निकले अन्य दो आरोपी एस.एन. मेडिकल कॉलेज और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जोधपुर के छात्र हैं। पुलिस के अनुसार, छात्रों ने एमडीएम अस्पताल के गेट पर दूध की गाड़ी रोकी और ड्राइवर को बाहर आने को कहा।

चालक के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की...
शिकायत में कहा गया है, ‘‘जब चालक वाहन से बाहर आया, तो आरोपियों ने उसके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट शुरू कर दी। तीन आरोपियों ने उसे वैन के पीछे धकेल दिया, जबकि दो अन्य केबिन में घुस गए और वाहन चालू कर ले गए।'' अपनी शिकायत में चालक ने कहा कि आरोपियों ने उससे 4600 रुपये नकद भी छीन लिए। अधिकारी ने कहा, ‘‘हम घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से घटना की पुष्टि की। आरोपियों की पहचान मेडिकल छात्रों के रूप में हुई।'' शिकायत मिलने पर पुलिस ने लूटी गई वैन की तलाश शुरू की और वैन लगभग पांच किमी दूर खड़ी मिली। उसमें से दूध के दो डिब्बे गायब हैं। 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!