2,929 करोड़ फ्रॉड केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, Anil Ambani से की पूछताछ

Edited By Updated: 19 Mar, 2026 03:58 PM

cbi interrogates anil ambani probe intensifies 2 929 crore bank fraud case

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने उद्योगपति अनिल अंबानी से गुरुवार को ₹2,929 करोड़ के कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में पूछताछ की। यह मामला रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (RCom) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की शिकायत से जुड़ा है।

बिजनेस डेस्कः केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने उद्योगपति अनिल अंबानी से गुरुवार को ₹2,929 करोड़ के कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में पूछताछ की। यह मामला रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (RCom) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की शिकायत से जुड़ा है।

अंबानी तय कार्यक्रम के अनुसार CBI मुख्यालय पहुंचे, जहां उनसे कर्ज के कथित दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर सवाल किए गए। एजेंसी के मुताबिक, कंपनी को दिए गए लोन में गड़बड़ी और गलत जानकारी देकर कर्ज हासिल करने के आरोप हैं।

अंबानी के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि वह 19 और 20 मार्च को CBI के सामने पेश होकर जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। यह उनकी एजेंसियों के साथ सहयोग की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

क्या है पूरा मामला?

CBI ने अगस्त 2025 में SBI की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया था। आरोप है कि रिलायंस कम्युनिकेशंस पर विभिन्न बैंकों का कुल ₹40,000 करोड़ से ज्यादा बकाया है, जिससे SBI को करीब ₹2,929 करोड़ का नुकसान हुआ।

जांच एजेंसी ने अनिल अंबानी और RCom के खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और विश्वासघात के तहत केस दर्ज किया है। आरोप है कि गलत जानकारी देकर बैंक से लोन मंजूर कराया गया।

अंबानी का पक्ष

अनिल अंबानी ने सभी आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि वह कानूनी तरीके से अपना बचाव करेंगे। उनके प्रवक्ता के मुताबिक, जिस समय का मामला है, उस दौरान वह कंपनी में गैर-कार्यकारी निदेशक थे और रोजमर्रा के संचालन में शामिल नहीं थे।

घर पर भी छापेमारी

सूत्रों के अनुसार, CBI ने मुंबई के कफ परेड स्थित अंबानी के आवास ‘सी विंड’ पर भी तलाशी ली थी। बताया जा रहा है कि SBI की शिकायत 10 साल से अधिक पुराने लेनदेन से जुड़ी है।

शेयर हुए धड़ाम

गुरुवार को अनिल अंबानी की दो प्रमुख कंपनी रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रा के शेयर में बड़ी गिरावट आई। रिलायंस पावर का शेयर 4.05% की गिरावट के साथ 21.82 रुपए पर बंद हुआ। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!