Share Market Crash: शेयर बाजार में सुनामी, 21 महीने की सबसे बड़ी गिरावट, 11.62 लाख करोड़ डूबे

Edited By Updated: 19 Mar, 2026 05:31 PM

tsunami in stock market largest decline in 21 months

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार (19 मार्च) को बड़ी गिरावट देखने को मिली। 3 बजे के करीब सेंसेक्स 2579 अंक लुढ़क कर 74,125 के स्तर पर आ गया तो वहीं निफ्टी 813 अंक गिरकर 22,964 के स्तर आ गया।

बिजनेस डेस्कः भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार (19 मार्च) को बड़ी गिरावट देखने को मिली। 3 बजे के करीब सेंसेक्स 2579 अंक लुढ़क कर 74,125 के स्तर पर आ गया तो वहीं निफ्टी 813 अंक गिरकर 22,964 के स्तर आ गया।

कारोबार के अंत में BSE Sensex 2496.89 अंक टूटकर 74,207.24 पर बंद हुआ। वहीं Nifty भी 775.65 अंकों की गिरावट के साथ 23,002.15 पर बंद हुआ। इसके साथ ही निफ्टी बैंक इंडेक्स भी करीब 2,000 अंक लुढ़क गया। यह पिछले 21 महीनों यानी जून 2024 के बाद से निफ्टी 50 की सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 11.62 लाख करोड़ रुपए घटा है। 

यह भी पढ़ें: Why Market is Down Today: अचानक क्यों मच गया बाजार में हाहाकार? निवेशकों के डूबे ₹7 लाख करोड़, जानिए 6 बड़ी वजहें

ये शेयर ताश के पत्तों की तरह बिखरे

बाजार में गिरावट का मुख्य कारण बड़े और फाइनेंशियल शेयरों में तेज बिकवाली रहा। HDFC Bank इस दौरान सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाला शेयर रहा। इसके अलावा Larsen & Toubro, Shriram Finance, Axis Bank, Bajaj Finance, Eternal Share, LT Share, Reliance, Kotak, SBI, Titan, Tata Steel, Axis Bank, Maruti, Infosys और Mahindra & Mahindra जैसे दिग्गज शेयरों में गिरावट देखने को मिली। 

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से बढ़ा दबाव

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी है। ब्रेंट क्रूड करीब 5.7% बढ़कर 113 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। आपूर्ति को लेकर बढ़ती चिंताओं और भू-राजनीतिक तनाव के कारण ऊर्जा बाजार में अस्थिरता बनी हुई है।

इसके साथ ही, एक प्रमुख LNG निर्यात सुविधा को नुकसान पहुंचने के बाद यूरोप में प्राकृतिक गैस की कीमतों में 35% तक की तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे सप्लाई बाधित होने की आशंका बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें: HDFC Bank में अचानक इस्तीफा, शेयर में बड़ी गिरावट, चेयरमैन के इस्तीफे के पीछे क्या राज?

सभी सेक्टर लाल निशान में

बाजार में व्यापक बिकवाली देखने को मिल रही है और सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट में हैं। ऑटो, फाइनेंस और रियल्टी जैसे रेट-सेंसिटिव सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव में हैं, जो निवेशकों के ‘रिस्क-ऑफ’ मूड को दर्शाता है।

मेटल और आईटी सेक्टर भी कमजोरी में हैं, जबकि एफएमसीजी और हेल्थकेयर जैसे डिफेंसिव सेक्टर अपेक्षाकृत कम प्रभावित हुए हैं, हालांकि इनमें भी गिरावट देखी जा रही है। 

निवेशकों के ₹11.62 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज घटकर 427.38 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 439.00 लाख करोड़ रुपए रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 11.62 लाख करोड़ रुपए घटा है या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 11.62 लाख करोड़ रुपए की गिरावट आई है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!