Edited By Vatika,Updated: 20 Mar, 2026 09:14 AM

पंजाब में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों ....
पंजाब डेस्क: पंजाब में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के 5 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
इसके अलावा राज्य के करीब 19 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इनमें अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली समेत कई इलाके शामिल हैं। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।