ट्रंप को मिला दुनिया के पावरफुल देशों का साथ, Strait of Hormuz में 'महाघेराबंदी' तोड़ने के लिए हुए एकजुट

Edited By Updated: 20 Mar, 2026 04:47 PM

trump got the support of the world s powerful countries

Global Trade की जीवनरेखा माने जाने वाले Strait of Hormuz में जारी नाकाबंदी को हटाने के लिए अब दुनिया की महाशक्तियां एकजुट होती दिख रही हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 'मिशन होर्मुज' को अब यूरोप और एशिया के प्रमुख देशों का साथ मिल गया है।

इंटरनेशनल डेस्क: Global Trade की जीवनरेखा माने जाने वाले Strait of Hormuz में जारी नाकाबंदी को हटाने के लिए अब दुनिया की महाशक्तियां एकजुट होती दिख रही हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 'मिशन होर्मुज' को अब यूरोप और एशिया के प्रमुख देशों का साथ मिल गया है।

8 देशों का हुआ महाशक्तिशाली गठबंधन

सूत्रों के अनुसार, 6 यूरोपीय देशों के साथ-साथ जापान और ब्रिटेन ने भी संकेत दिए हैं कि वे होर्मुज की नाकाबंदी हटाने के लिए एक विशेष सैन्य या कूटनीतिक मिशन की तैयारी कर रहे हैं। फिलहाल अभी यह साफ नहीं है कि यह ऑपरेशन कब शुरू होगा, लेकिन इन देशों की सहमति ने ईरान पर भारी दबाव बना दिया है।

जर्मनी और नीदरलैंड ने रखी बड़ी शर्त

जहाँ एक तरफ सैन्य कार्रवाई की आहट है, वहीं जर्मनी और नीदरलैंड ने इस मिशन में शामिल होने के लिए एक सख्त शर्त रखी है। इन देशों का कहना है कि यूरोपीय संघ (EU) कोई भी कदम उठाने से पहले क्षेत्र में 'सीजफायर' (युद्धविराम) या कम से कम संघर्षों को पूरी तरह रोकने की गारंटी चाहता है। बिना शांति बहाली के सीधे युद्ध क्षेत्र में उतरना वैश्विक संकट को और बढ़ा सकता है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!