Share Market: घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती गिरावट के बाद तेजी

Edited By Updated: 18 Jun, 2026 10:32 AM

trade bse fell nifty share market stock

सेंसेक्स और निफ्टी ने वीरवार को कमजोर शुरुआत की, हालांकि भू-राजनीतिक मोर्चे पर सकारात्मक घटनाक्रम और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के चलते वे जल्द वापसी कर बढ़त में कारोबार करने लगे। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 111.23 अंक टूटकर 77,044.39 अंक...

Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी ने वीरवार को कमजोर शुरुआत की, हालांकि भू-राजनीतिक मोर्चे पर सकारात्मक घटनाक्रम और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के चलते वे जल्द वापसी कर बढ़त में कारोबार करने लगे। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 111.23 अंक टूटकर 77,044.39 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 26.85 अंक फिसलकर 24,058.85 अंक पर पहुंच गया।

हालांकि बाद में दोनों सूचकांकों ने शुरुआती नुकसान की भरपाई कर ली और बढ़त में कारोबार करने लगे। बीएसई सेंसेक्स 108.95 अंक चढ़कर 77,264.57 अंक पर जबकि निफ्टी 44.25 अंक की बढ़त के साथ 24,132.60 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, रिलायंस इंडस्ट्रीज और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। वहीं ट्रेंट, भारत लेक्ट्रॉनिक्स, एचडीएफसी बैंक और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर बढ़त में रहे। सेंसेक्स पिछले चार कारोबारी सत्रों में 3,323.07 अंक यानी 4.50 प्रतिशत जबकि निफ्टी 924.1 अंक यानी 3.98 प्रतिशत चढ़ा है।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 बढ़त में रहे जबकि चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में रहे। अमेरिकी बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78.23 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को शुद्ध लिवाल रहे थे और उन्होंने 101.59 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। सेंसेक्स बुधवार को 347.14 अंक और निफ्टी 96.55 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!