यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक और डबल डेकर बस की टक्कर में 5 की मौत

Edited By Updated: 21 Nov, 2024 08:54 AM

tragic accident on yamuna expressway

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक ददर्नाक सड़क हादसा हो गया। बुधवार देर रात करीब 1 बजे तेज रफ्तार डबल डेकर बस और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो...

नॅशनल डेस्क। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक ददर्नाक सड़क हादसा हो गया। बुधवार देर रात करीब 1 बजे तेज रफ्तार डबल डेकर बस और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कैसे हुआ हादसा?

घटना अलीगढ़ के टप्पल थाना इलाके में 56 नंबर प्वाइंट पर हुई। प्रतापगढ़ के कृष्णा ट्रैवल्स की डबल डेकर बस दिल्ली से आजमगढ़ और मऊ के लिए जा रही थी। बस तेज गति से यमुना एक्सप्रेसवे पर दौड़ रही थी, तभी अचानक ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा टकराई।

इस टक्कर के बाद बस का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यात्री गहरी नींद में थे, और अचानक हुए जोरदार झटके से बस में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद बस में फंसे यात्रियों को खिड़कियां तोड़कर बाहर निकाला गया।

मृतकों में बच्चा और महिलाएं शामिल

इस हादसे में जान गंवाने वालों में पारुल (25), उसका पांच महीने का बेटा आरोह, प्रतापगढ़ के हसमुख सरोज और दो अन्य अज्ञात लोग शामिल हैं। मृतकों में एक महिला, तीन पुरुष और एक मासूम बच्चा शामिल हैं।

घटनास्थल का दृश्य

: बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
: हादसे के समय सभी यात्री सो रहे थे।
: आगे की सीटों पर बैठे लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे यात्रियों को गंभीर चोटें आईं।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

हादसे के कारण

प्राथमिक जांच में पता चला है कि बस की तेज रफ्तार हादसे की मुख्य वजह हो सकती है। ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!