बाराबंकी में दर्दनाक सड़क हादसा, 2 लोगों की मौत

Edited By Updated: 07 Jun, 2025 12:31 PM

tragic road accident in barabanki 2 people died

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक ऑटो रिक्शा और दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना देवा कोतवाली थाना क्षेत्र के कुर्सी मार्ग...

नेशनल डेस्क. उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक ऑटो रिक्शा और दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना देवा कोतवाली थाना क्षेत्र के कुर्सी मार्ग पर ग्राम भिटौली के पास हुई।

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा का अचानक टायर फट गया, जिससे वह अनियंत्रित हो गया। इसी दौरान सामने से आ रही दो मोटरसाइकिलें ऑटो रिक्शा से टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोग और ऑटो रिक्शा में बैठे करीब आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों और मृतकों का विवरण

देवा थाना प्रभारी अजय त्रिपाठी ने बताया कि स्थानीय नागरिकों की मदद से सभी घायलों को तुरंत देवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान संदीप कुमार (40) और सहजराम (48) ने दम तोड़ दिया। घायलों में छह साल की आकांक्षा और आठ साल की पूनम जैसी बच्चियां भी शामिल हैं। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!