अलीराजपुर में सड़क हादसे में 3 नाबालिगों की मौत, शादी समारोह से लौटते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा

Edited By Updated: 19 Apr, 2026 11:00 PM

3 minors die in road accident in alirajpur

मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन नाबालिगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह हादसा जिले के ग्राम बोरी में देर रात उस समय हुआ जब तीनों किशोर एक शादी...

नेशनल डेस्क : मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन नाबालिगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह हादसा जिले के ग्राम बोरी में देर रात उस समय हुआ जब तीनों किशोर एक शादी समारोह से लौट रहे थे।

अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) रवींद्र राठी ने बताया कि बाइक सवार किशोर अपने घर से करीब 100 मीटर पहले ही अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। उन्होंने कहा कि टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा देर रात करीब दो बजे का बताया जा रहा है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान रोशन (17), अनिल (14) और सावन (15) के रूप में हुई है। इनमें से दो नाबालिग बोरी थाना क्षेत्र के निवासी थे, जबकि एक धार जिले के बाग थाना क्षेत्र का रहने वाला था। एसडीओपी ने बताया कि पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!