Edited By Ramkesh,Updated: 23 Jul, 2026 03:35 PM

रेलवे लाइन के किनारे सुखाने के लिए रखी गई लाल मिर्च पर चलती ट्रेन से कथित तौर पर कचरा गिरने की घटना ने स्थानीय लोगों और किसानों में नाराजगी पैदा कर दी है। बताया जा रहा है कि बाज़ार में बिक्री के लिए तैयार की गई मिर्च इस घटना में खराब हो गई, जिससे...
नेशनल डेस्क: रेलवे लाइन के किनारे सुखाने के लिए रखी गई लाल मिर्च पर चलती ट्रेन से कथित तौर पर कचरा गिरने की घटना ने स्थानीय लोगों और किसानों में नाराजगी पैदा कर दी है। बताया जा रहा है कि बाज़ार में बिक्री के लिए तैयार की गई मिर्च इस घटना में खराब हो गई, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो और स्थानीय दावों के अनुसार, चलती ट्रेन से कथित तौर पर फेंका गया कचरा रेलवे ट्रैक के किनारे सुखाई जा रही लाल मिर्च पर गिर गया। बताया जा रहा है कि स्थानीय किसानों ने इन मिर्चों को बाज़ार में बेचने के लिए तैयार किया था, लेकिन कचरा गिरने से उनका एक हिस्सा खराब हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रेलवे की स्वच्छता व्यवस्था और कचरा प्रबंधन प्रणाली पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि यदि ट्रेनों से इस तरह कचरा फेंका जाता है, तो इससे न केवल किसानों की फसल और आजीविका प्रभावित होती है, बल्कि सार्वजनिक स्वच्छता और पर्यावरण से जुड़े गंभीर मुद्दे भी सामने आते हैं। फिलहाल इस घटना को लेकर रेलवे की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वायरल वीडियो और घटना से जुड़े दावों की पंजाब केसरी पुष्टि नहीं करता है। हालांकि मामले की आधिकारिक जांच बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।