CM केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में तिरंगे का अपमान! केंद्रीय मंत्री ने पत्र लिख कहा- गलती को सुधारो

Edited By Updated: 28 May, 2021 12:34 PM

tricolor insulted in cm kejriwal press conference

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  पर तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सीएम और उपराज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखकर कहा कि  केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय ध्वज को गलत...

नेशनल डेस्क:  केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  पर तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सीएम और उपराज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखकर कहा कि  केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय ध्वज को गलत तरीके से लगाया जाता है। 

PunjabKesari
पटेल ने अपने पत्र में कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री  टीवी चैनल पर जब संबोधन करते हैं तो उनकी कुर्सी के पीछे लगे राष्ट्रीय ध्वज के स्वरूप पर ध्यान चला जाता है। ​प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बैकग्राउंड में जो तिरंगा लगा है, वह तिरंगा संहिता के लिहाज से सही नहीं है। इस गलती को तुरंत सुधारा जाए। 

PunjabKesari
पत्र में कहा गया कि जिस तरीके सेप्रेस कॉन्फ्रेंस में  बैकग्राउंड में तिरंगे को लगाया गया है उसमें ऐसा लगता है कि सफेद हिस्से को कम करके हरे हिस्से को जोड़ दिया गया है। यह राष्ट्रीय ध्वज संहिता का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि दो ध्वजों को ऐसे लगाया जाता है जिसमें लगता है कि ध्वज पर हरी पट्टियां बढ़ाई गई है। ध्वज की जो संवैधानिक मर्यादा है वो बनी रहनी चाहिए।

PunjabKesari

उपराज्यपाल को लिखे पत्र में कहा गया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री  टीवी चैनल पर जब संबोधन करते हैं तो उनकी कुर्सी के पीछे लगे राष्ट्रीय ध्वज के स्वरूप पर ध्यान चला जाता है। इसमें  भारत सरकार गृह मंत्रालय की ओर से निर्दिष्ट भारतीय झंडा संहिता में उल्लेखित भाग 1 के 1.3 मानकों का प्रयोग नहीं दिखाई देता है। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!