South Avenue में राष्ट्र निर्माण द्वारा भव्य गणपति महोत्सव का शुभारंभ, केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने की शिरकत

Edited By Updated: 15 Sep, 2026 06:39 PM

grand ganpati mahotsav inaugurated by rashtra nirman at south avenue

राजधानी दिल्ली के South Avenue 173 में राष्ट्र निर्माण द्वारा आयोजित भव्य गणपति महोत्सव का शुभारंभ बड़े उत्साह, श्रद्धा और धूमधाम के साथ हुआ। डॉ. सुरेश चव्हाणके के नेतृत्व में आयोजित इस विशेष गणपति महोत्सव में धार्मिक आस्था के साथ भारतीय संस्कृति,...

नेशनल डेस्क : राजधानी दिल्ली के South Avenue 173 में राष्ट्र निर्माण द्वारा आयोजित भव्य गणपति महोत्सव का शुभारंभ बड़े उत्साह, श्रद्धा और धूमधाम के साथ हुआ। डॉ. सुरेश चव्हाणके के नेतृत्व में आयोजित इस विशेष गणपति महोत्सव में धार्मिक आस्था के साथ भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और राष्ट्रभावना का संदेश देखने को मिला।

गणपति महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर देश के कई वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों, राज्यसभा सांसदों, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। समारोह में केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर, केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल, राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी, राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल, दर्जा प्राप्त मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्या, विधायक गजेंद्र यादव तथा भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू सहित अनेक गणमान्य अतिथि शामिल हुए।

समारोह के दौरान विधि-विधान से भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की गई। उपस्थित अतिथियों और श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा से देश की सुख-समृद्धि, शांति, सामाजिक सौहार्द और जनकल्याण की कामना की। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला और श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ गणपति बप्पा का जयघोष किया।

इस अवसर पर डॉ. सुरेश चव्हाणके ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक शक्ति उसकी सनातन परंपराओं और धार्मिक विरासत में निहित है। गणपति महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने, भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने और राष्ट्रभावना को मजबूत करने का अवसर भी है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक विरासत से जोड़ने का प्रयास किया जाना चाहिए।

South Avenue 173 में आयोजित गणपति महोत्सव में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक सहभागिता का भी विशेष वातावरण देखने को मिला। विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक प्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं ने आयोजन में हिस्सा लेकर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया।

महोत्सव के दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही गणपति बप्पा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए लोगों का पहुंचना शुरू हुआ। पूरे परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है और आयोजन स्थल पर भक्तिमय एवं उत्सवपूर्ण वातावरण बना हुआ है।

आयोजकों के अनुसार, गणपति महोत्सव के आगामी दिनों में भी विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की संभावना है।

राष्ट्र निर्माण द्वारा आयोजित यह गणपति महोत्सव भारतीय संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता के संदेश को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। आयोजन के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है कि आधुनिक समय में भी भारतीय परंपराएं और सनातन संस्कृति समाज को जोड़ने और राष्ट्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

गणपति महोत्सव के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति, सेवा, संस्कार और राष्ट्रहित की भावना से जोड़ने का संदेश दिया जा रहा है। आयोजन स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं के बीच विशेष उत्साह है और पूरा वातावरण गणपति बप्पा की भक्ति में सराबोर है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से गणपति महोत्सव में शामिल होकर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद लेने और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के इस उत्सव का हिस्सा बनने का आह्वान किया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!