दिल्ली विधानसभा के नीचे मिली खुफिया सुरंग, लाल किले तक जाता है गुप्त रास्ता

Edited By rajesh kumar,Updated: 03 Sep, 2021 08:09 PM

tunnel found under delhi assembly secret path leads to red fort

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने शुक्रवार को कहा कि विधानसभा अगले साल ब्रिटिश काल की सुरंग व फांसी घर आम लोगों के लिये खोल देगी। गोयल ने कहा कि सुरंग को दिल्ली विधानसभा की भूमि के नीचे ''''काफी समय पहले'''' खोजा गया था।

नेशनल डेस्क : दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने शुक्रवार को कहा कि विधानसभा अगले साल ब्रिटिश काल की सुरंग व फांसी घर आम लोगों के लिये खोल देगी। गोयल ने कहा कि सुरंग को दिल्ली विधानसभा की भूमि के नीचे ''काफी समय पहले'' खोजा गया था। उन्होंने कहा कि सुरंग और फांसी घर दोनों ब्रिटिश काल की वास्तुकला के अनुसार बने हैं। गोयल ने कहा, ''हम अगले साल 26 जनवरी तक या अधिकतम 15 अगस्त तक ब्रिटिश-युग के क्रांतिकारियों के फांसी घर और सुरंग को आम लोगों के लिये खोल देंगे।''

गोयल ने कहा, ''जब दिल्ली विधानसभा का सत्र नहीं चल रहा होगा तब लोगों को इन दोनों जगहों पर जाने की अनुमति होगी। सुरंग 2016 में खोजी गई थी।'' उन्होंने कहा कि सुरंग का ऐतिहासिक महत्व अभी तक स्थापित नहीं हुआ है, लेकिन यह अनुमान लगाया जाता है कि सुरंग विधान सभा को लाल किले से जोड़ती है। गोयल ने कहा, ''हम सुरंग का नवीनीकरण करने या इसे और खोदने नहीं जा रहे हैं क्योंकि ऐसा संभव नहीं होगा। इसकी वजह यह है कि मेट्रो रेल जैसी कई निर्माण गतिविधियों ने इसका रास्ता अवरुद्ध कर दिया होगा। हम इसे ऐसा ही रखेंगे।''

PunjabKesari
उन्होंने कहा कि फांसी घर के नवीनीकरण की परियोजना पर काम पहले ही शुरू हो चुका है। गोयल ने कहा, ''निविदाएं आमंत्रित की गई हैं और पीडब्ल्यूडी जल्द ही अपना काम शुरू कर देगी। जिस डिजाइन पर फांसी घर का नवीनीकरण किया जाएगा, वह भी तैयार हो चुका है।'' विधानसभा भवन साल 1911 में तैयार हुआ था। 1912 में जब देश की राजधानी को कोलकाता से दिल्ली स्थानांतरित किया गया तो इस भवन को केन्द्रीय विधानसभा के रूप में इस्तेमाल किया गया। दिल्ली विधानसभा और लालकिले के बीच 5-6 किलोमीटर की दूरी है। लालकिले का निर्माण 17वीं शताब्दी में मुगल बादशाह शाहजहां ने किया था।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!