'मेरी बहन मर गई, फिर भी उसे बदनाम किया जा रहा' ट्विशा के भाई मेजर हर्षित का बड़ा ऐलान, हम डरेंगे नहीं, इंसाफ लेकर रहेंगे

Edited By Updated: 22 May, 2026 09:02 AM

twisha sharma case major harshit sharma giribala singh dowry harassment case

Twisha Sharma : भोपाल की ट्विशा शर्मा मौत के मामले में अब भाई और भारतीय सेना में तैनात मेजर हर्षित शर्मा ने अपनी बहन के ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बहन की मौत के बाद भी उसके चरित्र पर सवाल उठाए जा रहे हैं, जबकि अब वह...

Twisha Sharma : भोपाल की ट्विशा शर्मा मौत के मामले में अब भाई और भारतीय सेना में तैनात मेजर हर्षित शर्मा ने अपनी बहन के ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बहन की मौत के बाद भी उसके चरित्र पर सवाल उठाए जा रहे हैं, जबकि अब वह खुद अपनी सफाई देने के लिए जिंदा नहीं है। मेजर हर्षित शर्मा ने ट्विशा की सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका व्यवहार बेहद कठोर और अमानवीय है। उन्होंने कहा कि जिस तरह के बयान दिए जा रहे हैं, उससे जांच को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।

जमानत की शर्तें भूल गईं पूर्व जज
मेजर शर्मा ने कहा कि अदालत से जमानत मिलने के बाद किसी भी आरोपी को जांच में दखल देने या सार्वजनिक रूप से मामले को प्रभावित करने वाले बयान देने की अनुमति नहीं होती। उन्होंने आरोप लगाया कि गिरिबाला सिंह लगातार ऐसे बयान दे रही हैं जो जांच की दिशा बदलने की कोशिश कर सकते हैं। उनके मुताबिक, एक पूर्व जज होने के बावजूद उन्हें कानून की मर्यादा समझनी चाहिए थी, लेकिन अब वही नियमों को नजरअंदाज करती दिखाई दे रही हैं।

 मेजर हर्षित शर्मा ने कहा कि मामले में कई ऐसी घटनाएं हुईं जिन्हें केवल संयोग नहीं कहा जा सकता। उनका कहना है कि लगातार ऐसी परिस्थितियां बन रही हैं जिनसे जांच प्रभावित होती नजर आ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के प्रभाव और संपर्कों का इस्तेमाल जांच की दिशा मोड़ने के लिए किया जा रहा है। हालांकि उन्होंने कहा कि परिवार न्याय की लड़ाई जारी रखेगा और किसी दबाव में नहीं आएगा।

ट्विशा का माहौल बेहद घुटन भरा था
मेजर शर्मा ने अपनी बहन की निजी जिंदगी को लेकर भी कई बातें साझा कीं। उन्होंने कहा कि ट्विशा एक बच्चे की इच्छा रखती थी, लेकिन उसके चरित्र और बच्चे की वैधता तक पर सवाल उठाए जाते थे। उन्होंने दावा किया कि घर का माहौल इतना तनावपूर्ण था कि वहां सामान्य जिंदगी जीना मुश्किल हो गया था। उनके मुताबिक,  जब किसी महिला की इज्जत और चरित्र पर ही बार-बार सवाल उठें, तो उसके लिए उस माहौल में रहना बेहद कठिन हो जाता है। 

हम बयानबाजी नहीं, न्याय की लड़ाई लड़ेंगे
गिरिबाला सिंह के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए मेजर शर्मा ने कहा कि उनका परिवार फिलहाल किसी व्यक्तिगत टिप्पणी में नहीं पड़ना चाहता। उन्होंने कहा कि वे केवल निष्पक्ष जांच और न्याय चाहते हैं। मेजर शर्मा ने कहा कि चाहे कितने भी बयान दिए जाएं, उनका परिवार कानूनी लड़ाई पर ही फोकस रखेगा और ट्विशा के लिए न्याय की मांग करता रहेगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!