जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत, 2 दिन पहले भी 3 लोग आए चपेट में

Edited By Updated: 17 Oct, 2026 07:35 PM

three people died after drinking poisonous liquor 2 days ago also 3 people got

नागालैंड में मोकोकचुंग जिले के लोंगपायिमसेन गांव में संदिग्ध मिलावटी शराब पीने से 3 और लोगों की मौत हो गयी, जिससे जिले में इस शराब त्रासदी में मरने वालों की कुल संख्या 11 हो गयी है। पिछले महीने जिले के मांगकोलेम्बा और थाना-2 इलाके में संदिग्ध जहरीली...

नेशनल डेस्क : नागालैंड में मोकोकचुंग जिले के लोंगपायिमसेन गांव में संदिग्ध मिलावटी शराब पीने से 3 और लोगों की मौत हो गयी , जिससे जिले में इस शराब त्रासदी में मरने वालों की कुल संख्या 11 हो गयी है। पिछले महीने जिले के मांगकोलेम्बा और थाना-2 इलाके में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से आठ लोगों की मौत हो गयी थी।

मोकोकचुंग पुलिस ने 16 अक्टूबर को जारी एक बयान में बताया कि उन्हें 15 अक्टूबर की रात तीन लोगों की मौत की सूचना मिली थी। मृतकों की पहचान चुंगकाई (50), सैमुअल (24) और असम के रहने वाले बुबाई उरांग (36) के रूप में हुई है। वे लोंगपायिमसेन गांव में खेती-बाड़ी का काम करते थे और वहीं अस्थायी रूप से रह रहे थे।

बयान में कहा गया है कि पुलिस इन मौतों से जुड़ी परिस्थितियों और शराब के स्रोत की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि इन तीनों लोगों ने 14 अक्टूबर की रात रम पी थी, जिसके बाद उन्हें चक्कर आना, जी मिचलाना और धुंधला दिखाई देने जैसे लक्षण महसूस हुए।

पुलिस ने बताया कि मौत का सटीक कारण मेडिकल और न्यायिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा। बयान के अनुसार मौतों के कारण का पता लगाने और संदिग्ध मिलावटी शराब के स्रोत तथा आपूर्ति श्रृंखला का पता लगाने के लिए जरूरी नमूनों को रासायनिक विश्लेषण के लिए कोलकाता स्थित केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) भेजा जाएगा। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!