बिहार के भोजपुर में बड़ा हादसा, सोन नदी में डूबने से 3 नाबालिगों समेत 4 की मौत

Edited By Updated: 18 Oct, 2026 07:40 AM

four including three minors drowned in son river in bihar

बिहार के भोजपुर जिले में शनिवार को सोन नदी में डूबने से तीन नाबालिगों समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चों को बचाने के लिए नदी में कूदे एक व्यक्ति की भी डूबने से मौत हो गई। मृतकों की...

नेशनल डेस्क : बिहार के भोजपुर जिले में शनिवार को सोन नदी में डूबने से तीन नाबालिगों समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चों को बचाने के लिए नदी में कूदे एक व्यक्ति की भी डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान आकाश कुमार (15), प्रेम कुमार (10), सिद्धांत कुमार (16) और सुधीर कुमार (25) के रूप में हुई है।

भोजपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-एक) सुशील कुमार ने संवाददाताओं को बताया, "यह घटना संदेश थाना क्षेत्र के तीर्थकौल घाट पर हुई। ग्रामीणों के अनुसार, सोन नदी में नहाते समय तीन लड़के डूब गए। उन्हें बचाने के लिए नदी में कूदे सुधीर कुमार भी डूब गए।" उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के कर्मियों ने चारों के शव नदी से बाहर निकाले। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस बीच, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नदी में डूबने से जान गंवाने वाले चारों लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!