UAE में भारतीय शख्स के 9 टुकड़े कर डिक्की में भरा, पत्नी और बेटा अब भी गायब, फोन पर टेक्सट मैसेज से परिवार को हुआ शक

Edited By Updated: 24 Sep, 2026 09:21 AM

udupi family man uae man body cut uae alwin prakash kunder

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। कर्नाटक के उडुपी जिले के कुंदापुर निवासी 51 वर्षीय एल्विन प्रकाश कुंदर की शारजाह में हत्या कर दी गई है। एल्विन पिछले 14 वर्षों से शारजाह एयरपोर्ट पर कार्यरत थे। उनकी हत्या...

UAE: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। कर्नाटक के उडुपी जिले के कुंदापुर निवासी 51 वर्षीय एल्विन प्रकाश कुंदर की शारजाह में हत्या कर दी गई है। एल्विन पिछले 14 वर्षों से शारजाह एयरपोर्ट पर कार्यरत थे। उनकी हत्या के बाद से ही उनकी पत्नी टीना कुंदर और 10वीं कक्षा में पढ़ने वाला बेटा रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हैं।   

बता दें कि UAE में कथित तौर पर मारे गए और नौ टुकड़ों में काटकर दो बैग में भरे गए शव वाले व्यक्ति के परिवार ने उसकी मौत की जांच की मांग की है। पीड़ित की पत्नी और उनका टीनएज बेटा, जो 10वीं क्लास का छात्र है, लापता हैं। अनिल प्रशांत कुंदर ने बताया कि उनके छोटे भाई, 51 वर्षीय एल्विन प्रकाश कुंदर की जुलाई में हत्या कर दी गई थी। उनका शव ओमान जाने वाली सड़क पर लावारिस खड़ी उनकी टोयोटा कार की डिक्की में मिला था।

टेक्सट मैसेज से परिवार को हुआ शक
परिवार के मुताबिक, 20 जुलाई के बाद से एल्विन से कोई बातचीत नहीं हुई थी। इसके बाद उनके मोबाइल से सिर्फ टेक्स्ट मैसेज आ रहे थे, जिनमें लिखा था कि "तबीयत ठीक नहीं है और वे आराम कर रहे हैं।" एल्विन हमेशा वॉयस नोट के ज़रिए ही बात करते थे, इसलिए परिजनों को उनके मैसेज टाइप करने पर अनहोनी का अंदेशा हुआ।

जब परिजनों ने शारजाह में उनके अपार्टमेंट की पड़ताल कराई, तो वॉचमैन और कंपनी के HR डिपार्टमेंट ने बताया कि एल्विन भारत लौट चुके हैं। हालांकि, जब परिवार ने भारत में उनके न पहुंचने की बात कही और पासपोर्ट ट्रैवल रिकॉर्ड खंगाले गए, तो पता चला कि वे यूएई से बाहर गए ही नहीं थे। 

कार की डिक्की से मिला शव
 12 अगस्त को ओमान जाने वाली सड़क पर लावारिस खड़ी एल्विन की ही टोयोटा कार से उनका शव बरामद किया गया। कातिलों ने दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए उनके शव के नौ टुकड़े कर दो अलग-अलग बैगों में पैक कर रखा था। डीएनए (DNA) जांच के जरिए शव की पहचान की पुष्टि हुई।

परिवार का रहस्यमयी गायब होना और CCTV फुटेज
एल्विन के भाई अनिल प्रशांत कुंदर के अनुसार, पीड़ित की पत्नी टीना (जो शारजाह के एक स्कूल में शिक्षिका थीं) और उनका बेटा लगातार संपर्क से बाहर हैं। अपार्टमेंट के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज में दो पुरुष और एक महिला को संदिग्ध रूप से सामान ले जाते देखा गया है। अंदेशा जताया जा रहा है कि वे 26 या 27 जुलाई को भारत के लिए रवाना हो गए होंगे।   

एल्विन के भाई अनिल ने कहा, शारजाह में शिकायत दर्ज कराई गई। परिवार को एल्विन का डेथ सर्टिफिकेट तो मिल गया, लेकिन अभी तक FIR की कॉपी नहीं मिली है। परिवार ने कहा कि वे टीना और बेटे से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं।  

उडुपी के SP हरिराम शंकर ने बताया कि एल्विन के भाई ने मदद के लिए अर्ज़ी दी थी। उन्होंने कहा, जब तक आरोपी के ख़िलाफ़ लेटर रोगेटरी, रेड-कॉर्नर नोटिस या कोई इंटरपोल नोटिस जारी नहीं किया जाता, तब तक उडुपी पुलिस के पास कोई कानूनी कार्रवाई करने का विकल्प नहीं है।  पुलिस दुबई में मौजूद कॉन्सुलेट से संपर्क करने में मदद कर रही है ताकि परिवार जांच के सिलसिले में तालमेल बिठा सके। SP ने कहा,  हम इंटरपोल के ज़रिए इस बारे में जानकारी हासिल करेंगे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!