Edited By Ramanjot,Updated: 15 Sep, 2026 11:25 AM

यह परिवार बेंगलुरु दक्षिण जिले के कनकपुरा तालुक में रहता था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है।
कर्नाटक: मांड्या जिले में मंगलवार सुबह एक दूध के टैंकर ने पीछे से एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। मरने वालों में नौ साल की एक बच्ची भी शामिल है। यह हादसा मांड्या जिले के मद्दुर तालुक के कोप्पा पुलिस स्टेशन इलाके में सुबह 5.30 बजे से 6 बजे के बीच हुआ।
पुलिस ने बताया कि काव्या अपने पति मुथु और दो बेटियों के साथ अपने माता-पिता के घर गौरी-गणेश उत्सव में शामिल होकर मोटरसाइकिल से लौट रही थी, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक, दूध के टैंकर ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मारी, जिससे मुथु और उनकी नौ साल की बेटी कीर्तना की मौके पर ही मौत हो गई। अस्पताल में इलाज के दौरान काव्या की भी मौत हो गई।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनकी 12 साल की बेटी बच गई और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई। बताया जा रहा है कि यह परिवार बेंगलुरु दक्षिण जिले के कनकपुरा तालुक में रहता था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है।