केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन; सुरक्षा और सुविधाओं की सराहना की

Edited By Updated: 07 Jul, 2026 12:36 AM

union minister of state for defence sanjay seth visited baba barfani

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा में भाग लेते हुए बाबा बर्फानी के दर्शन और विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने बालटाल बेस कैंप से लगभग 14.5 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा तय कर पवित्र गुफा में मत्था टेका और...

नेशनल डेस्कः केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा में भाग लेते हुए बाबा बर्फानी के दर्शन और विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने बालटाल बेस कैंप से लगभग 14.5 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा तय कर पवित्र गुफा में मत्था टेका और देशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

सुरक्षा बलों के जज्बे को सलाम:
यात्रा के दौरान संजय सेठ ने सुरक्षा, स्वास्थ्य, भोजन और यातायात व्यवस्थाओं का विस्तृत अवलोकन किया। उन्होंने चुनौतीपूर्ण मौसम और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में श्रद्धालुओं की सेवा कर रहे भारतीय सेना, सशस्त्र बलों, जम्मू-कश्मीर पुलिस और विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर आभार:
मंत्री महोदय ने एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार के कुशल नेतृत्व के कारण ही लाखों श्रद्धालु सुरक्षित और सुगमता के साथ दर्शन कर पा रहे हैं। संजय सेठ ने इस यात्रा को अपने जीवन की एक अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभूति बताया। 

बता दें जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से 1,211 महिलाओं सहित 5,794 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था सोमवार तड़के अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि तीन जुलाई को यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक करीब 60,000 श्रद्धालु गुफा मंदिर में दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि पांचवें जत्थे में 21 बच्चे, 599 साधु और 76 साध्वियां शामिल हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!