UP: छठवीं क्लास में पढ़ने वाले बच्चे ने रील देखने के बाद लगाई फांसी, हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Updated: 24 Dec, 2023 12:37 AM

up child studying in sixth class hanged himself after watching the reel died

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुमेरपुर कस्बे में कक्षा छह के एक छात्र ने कथित तौर पर यू-ट्यूब पर रील देखकर फांसी लगा ली। सुमेरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राम आसरे सरोज ने बताया कि सुमेरपुर क़स्बे में अवधेश साहू के पुत्र निखिल साहू (11) ने...

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुमेरपुर कस्बे में कक्षा छह के एक छात्र ने कथित तौर पर यू-ट्यूब पर रील देखकर फांसी लगा ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। सुमेरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राम आसरे सरोज ने बताया कि सुमेरपुर क़स्बे में अवधेश साहू के पुत्र निखिल साहू (11) ने बृहस्पतिवार को यू-ट्यूब पर रील देखकर फांसी लगा ली। उन्होंने बताया कि शाम को परिवार के सभो लोग पड़ोस में गये हुए थे, उस दौरान घर में अकेला निखिल यू-ट्यूब पर रील देख रहा था और उसने फांसी लगा ली।

थाना प्रभारी ने बताया कि जब परिजन घर पहुंचे तो निखिल को फांसी के फंदे पर लटका देखा और फिर पुलिस को सूचना दे गयी। सरोज ने बताया, " उसने आत्महत्या करने के तरीकों के बारे में यूट्यूब पर एक रील देखी और फांसी लगा ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए ले भेजा गया, जिसमें पुष्टि हुई कि उसकी मौत आत्महत्या (गला दबने से) से हुई।" उन्होंने बताया कि पुलिस ने मोबाइल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!