Indian Railways: यूपी-बिहार के यात्रियों के लिए खुशखबरी! रेलवे ने गर्मियों में शुरू की समर स्पेशल ट्रेनें, देखें शेड्यूल

Edited By Updated: 08 Apr, 2026 12:42 PM

railways to run summer special trains up bihar passengers to benefit

देश की रेलवे प्रशासन ने गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इस कड़ी में अमृतसर से कोलकाता और योग नगरी ऋषिकेश से गोरखपुर के बीच विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।

नेशनल डेस्क: देश की रेलवे प्रशासन ने गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इस कड़ी में अमृतसर से कोलकाता और योग नगरी ऋषिकेश से गोरखपुर के बीच विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआई सुमित कुमार ने बताया कि ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

अमृतसर-कोलकाता समर स्पेशल ट्रेन
अमृतसर से कोलकाता की ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक आरक्षित विशेष गाड़ी 04624 13 अप्रैल से 29 जून, 2026 तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। कोलकाता से वापसी ट्रेन 04623 16 अप्रैल से 02 जुलाई, 2026 तक हर बृहस्पतिवार को चलेगी। अमृतसर से कोलकाता के लिए ट्रेन 20.10 बजे प्रस्थान करेगी और ब्यास, जलंधर सिटी, फगवाड़ा, ढंडारी कलां, अम्बाला कैंट, यमुनानगर, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, कप्तानगंज, नरकटियागंज, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, किऊल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान, बैण्डेल और नैहाटी से होते हुए कोलकाता 15.00 बजे पहुंचेगी। वापसी में कोलकाता से अमृतसर के लिए ट्रेन सुबह 05.00 बजे प्रस्थान करेगी और उसी मार्ग से होते हुए अगले दिन 00.40 बजे अमृतसर पहुंचेगी। इस ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय और तृतीय श्रेणी, शयनयान, सामान्य द्वितीय और एस.एल.आर. कोच सहित कुल 18 कोच होंगे।


ऋषिकेश-गोरखपुर समर स्पेशल ट्रेन
योग नगरी ऋषिकेश से गोरखपुर के बीच गाड़ी संख्या 04316 21 अप्रैल से 14 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। गोरखपुर से वापसी गाड़ी 04315 22 अप्रैल से 15 जुलाई, 2026 तक हर बुधवार को चलेगी। ऋषिकेश से गोरखपुर के लिए ट्रेन 15.20 बजे प्रस्थान करेगी और हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती से होते हुए गोरखपुर 06.20 बजे पहुंचेगी। वापसी में गोरखपुर से ट्रेन सुबह 09.00 बजे प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन 01.30 बजे योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी। इस गाड़ी में भी वातानुकूलित द्वितीय और तृतीय श्रेणी, शयनयान, सामान्य द्वितीय और एस.एल.आर. कोच सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।


यात्रियों के लिए सुविधाएं और चेतावनी
रेलवे प्रशासन ने बताया कि यह समर स्पेशल ट्रेनें यात्रियों की सुविधाओं और सुरक्षित यात्रा को ध्यान में रखते हुए चलायी जा रही हैं। यात्री समय पर रिजर्वेशन और टिकट बुकिंग सुनिश्चित करें, ताकि गर्मियों की छुट्टियों में भीड़ के बावजूद आरामदायक यात्रा की जा सके।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!