Edited By Rohini Oberoi,Updated: 09 May, 2026 11:13 AM

सोशल मीडिया की दुनिया में लोग अक्सर अपनी असली पहचान छिपाकर दूसरों से बात करते हैं लेकिन प्रयागराज के दारागंज इलाके में एक शख्स को ऐसा करना बहुत भारी पड़ गया। एक शादीशुदा युवक अपनी ही पत्नी को इंस्टाग्राम पर नहीं पहचान पाया और उसे दूसरी लड़की समझकर...
Husband Proposes Wife on Instagram : सोशल मीडिया की दुनिया में लोग अक्सर अपनी असली पहचान छिपाकर दूसरों से बात करते हैं लेकिन प्रयागराज के दारागंज इलाके में एक शख्स को ऐसा करना बहुत भारी पड़ गया। एक शादीशुदा युवक अपनी ही पत्नी को इंस्टाग्राम पर नहीं पहचान पाया और उसे दूसरी लड़की समझकर प्यार का इजहार कर बैठा। कहानी में असली मोड़ तब आया जब दोनों ने एक-दूसरे से मिलने का फैसला किया।
जानें कैसे शुरू हुआ प्यार का खेल?
मामला कुछ दिनों पहले शुरू हुआ जब युवक की पत्नी ने एक नई इंस्टाग्राम आईडी बनाई। पत्नी ने अपनी प्रोफाइल पर अपनी असली फोटो नहीं लगाई थी और न ही असली नाम का इस्तेमाल किया था। इत्तेफाक से पति की नजर उस प्रोफाइल पर पड़ी और वह उससे चैट करने लगा। पति को जरा भी अंदाजा नहीं था कि वह जिससे फ्लर्ट कर रहा है वह उसकी अपनी पत्नी है। हफ्तों तक चली चैटिंग के बाद पति उस अनजान लड़की (अपनी पत्नी) के प्यार में इस कदर पागल हुआ कि उसने उसे शादी तक का प्रपोजल दे डाला।
यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price 9 May: जानें क्या बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम? आज दिल्ली से लेकर पटना तक...
दोनों ने पहली बार आमने-सामने मिलने के लिए दारागंज के प्रसिद्ध नागवासुकि मंदिर के पास का स्थान चुना। पति बड़े उत्साह के साथ हाथ में गुलाब और दिल में अरमान लेकर अपनी 'नई प्रेमिका' से मिलने पहुंचा। जैसे ही सामने से लड़की आई युवक के पैरों तले जमीन खिसक गई। सामने उसकी अपनी पत्नी खड़ी थी। पत्नी ने भी जब अपने पति को वहां प्रेमी के रूप में देखा तो वह दंग रह गई।
मंदिर में हुआ जमकर हंगामा
मंदिर के पास दोनों के बीच जमकर बहस और हंगामा हुआ। पत्नी का आरोप था कि पति घर में होने के बावजूद बाहर मुंह मार रहा है और धोखेबाज है। वहीं पति का कहना था कि पत्नी ने उसे जाल में फंसाने के लिए यह सब नाटक रचा। हंगामे की स्थिति को देख स्थानीय लोग भी इकट्ठा हो गए और मामला चर्चा का विषय बन गया।