पत्नी का सिर फ्रिज में छिपाया, फिर पुलिस कस्टडी में वाहन से कूदा आरोपी; अस्पताल पहुंचते ही मौत

Edited By Updated: 14 Sep, 2026 05:47 PM

accused hid wife s head in fridge then jumped from vehicle while in police cust

असम के गुवाहाटी में पत्नी की हत्या कर उसका सिर काटने के आरोपी की सोमवार तड़के अस्पताल ले जाते समय पुलिस वाहन से कूदने के बाद सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, रामानुज गोस्वामी को स्थानीय थाने से...

नेशनल डेस्क : असम के गुवाहाटी में पत्नी की हत्या कर उसका सिर काटने के आरोपी की सोमवार तड़के अस्पताल ले जाते समय पुलिस वाहन से कूदने के बाद सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, रामानुज गोस्वामी को स्थानीय थाने से गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) ले जाया जा रहा था, तभी उसने पुलिस वाहन से छलांग लगा दी।

रामानुज गोस्वामी वाहन चालक के तौर पर काम करता था और उसने पिछले सप्ताह आत्मसमर्पण कर अपनी पत्नी रिया तालुकदार की हत्या करने की बात कबूल की थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी ने कथित रूप से पत्नी के विवाहेतर संबंध को लेकर गुस्से में उसकी हत्या करने की बात कही थी। पत्नी का कटा हुआ सिर एक पॉलीथिन बैग में फ्रिज के अंदर रखा हुआ मिला था। दोनों की शादी को एक साल से भी कम समय हुआ था। गोस्वामी धुबरी जिले का रहने वाला था, जबकि तालुकदार गुवाहाटी की मूल निवासी थी।

गुवाहाटी के पूर्वी क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) तबू राम पेगू ने कहा कि हाटीगांव थाने में हिरासत में रखे गए गोस्वामी ने बेचैनी की शिकायत की थी। अधिकारी ने कहा, ''पुलिस हिरासत में रखे गए आरोपी की हर 24 घंटे में चिकित्सकीय जांच करानी होती है। उसकी अगली जांच का समय लगभग आ गया था और उसने बेचैनी की शिकायत भी की थी। इसलिए हमारी टीम उसे रात करीब दो बजे जीएमसीएच ले जा रही थी।'' पुलिस टीम नरकासुर पहाड़ी वाले रास्ते से जा रही थी। जीएमसीएच पहाड़ी के एक तरफ स्थित है।

पूर्वी क्षेत्र के डीसीपी ने कहा, ''रास्ते में पुलिस वाहन का एक टायर पंचर हो गया और उसे बदलना पड़ा। वाहन दोबारा चलने लगा तो गोस्वामी ने एक कांस्टेबल को लात मारी और वाहन से कूद गया।'' अधिकारी ने कहा कि उसे चोटें आईं और ढलान से नीचे जाने की कोशिश के दौरान उसकी चोट और गंभीर हो गईं। उन्होंने कहा, ''हमारी टीम ने तुरंत उसे संभाला और जीएमसीएच ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।'' पेगू ने कहा कि आरोपी की हथकड़ी पकड़े हुए कांस्टेबल को भी चोटें आई हैं।

उन्होंने दावा किया, ''कांस्टेबल को अचानक हुए इस घटनाक्रम का अंदाजा नहीं था।'' जीएमसीएच के अधीक्षक देवजीत चौधरी ने कहा कि पुलिस रामानुज गोस्वामी को सोमवार सुबह 3.41 बजे अस्पताल लेकर आई थी। उन्होंने कहा, ''उसे मृत अवस्था में लाया गया था। मौत के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।'' उन्होंने बताया कि शव पर गोली लगने के कोई निशान नहीं थे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!