UP Police Constable Exam 2026: 32,679 पदों पर लिखित परीक्षा की डेट फाइनल, जानिए पूरा पैटर्न और सिलेबस

Edited By Updated: 07 Feb, 2026 04:55 PM

up police constable exam 2026

UP Police Constable Recruitment 2026 का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीखों को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।

नेशनल डेस्क: UP Police Constable Recruitment 2026 का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीखों को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। बोर्ड के अनुसार लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा हर दिन दो शिफ्ट में कराई जाएगी और यह पूरी तरह ऑफलाइन (OMR आधारित) होगी। इस भर्ती अभियान के तहत नागरिक पुलिस, पीएसी, स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (SSF), जेल वार्डर और घुड़सवार पुलिस जैसे पदों पर कुल 32,679 रिक्तियों को भरा जाएगा।

 किन पदों पर होगी भर्ती?

इस बार की भर्ती प्रक्रिया में कई यूनिट्स को शामिल किया गया है, जिनमें प्रमुख रूप से—

  • कांस्टेबल (सिविल पुलिस)
  • पीएसी (Provincial Armed Constabulary)
  • एसएसएफ (Special Security Force)
  • जेल वार्डर
  • घुड़सवार पुलिस

शामिल हैं। बोर्ड का लक्ष्य परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करना है।

लिखित परीक्षा का पैटर्न इस प्रकार रहेगा—

  • कुल प्रश्न: 150 (बहुविकल्पीय)
  • कुल अंक: 300
  • प्रत्येक प्रश्न: 2 अंक
  • परीक्षा अवधि: 2 घंटे
  • नेगेटिव मार्किंग:  नहीं

यानी गलत उत्तर देने पर कोई अंक नहीं कटेगा, जिससे अभ्यर्थियों को सभी प्रश्न हल करने का मौका मिलेगा।

  • न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स (Category Wise)
  • सामान्य वर्ग: 30%
  • EWS / OBC: 25%
  • SC / ST: 20%

इन अंकों को हासिल करना अगली चयन प्रक्रिया के लिए अनिवार्य होगा।

OMR शीट भरते समय रखें ये जरूरी सावधानियां

परीक्षा के दौरान छोटी सी गलती बड़ा नुकसान कर सकती है, इसलिए इन बातों का ध्यान रखें—

  • केवल नीला या काला बॉल पेन इस्तेमाल करें
  • प्रश्न पुस्तिका और OMR शीट का सीरीज नंबर जरूर मिलाएं
  • एक बार भरा गया गोला बदला नहीं जा सकेगा
  • व्हाइटनर, रबर या ब्लेड का उपयोग सख्त मना
  • परीक्षा समाप्त होने पर OMR शीट अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी
  • मूल्यांकन पूरी तरह इलेक्ट्रॉनिक स्कैनिंग से किया जाएगा

UP Police Constable Syllabus 2026: विषयवार विवरण

लिखित परीक्षा चार प्रमुख सेक्शन में आयोजित होगी—

सामान्य ज्ञान (General Knowledge)

भारतीय इतिहास, संविधान, अर्थव्यवस्था, भूगोल, पर्यावरण, कृषि, संस्कृति, उत्तर प्रदेश से जुड़ी विशेष जानकारी, आंतरिक सुरक्षा, मानवाधिकार, पुलिस व्यवस्था, पड़ोसी देश, करंट अफेयर्स, पुरस्कार, पुस्तकें और महत्वपूर्ण दिवस।

सामान्य हिंदी (General Hindi)

व्याकरण, शब्द ज्ञान, वाक्य सुधार, मुहावरे-लोकोक्तियां, पर्यायवाची, अपठित गद्यांश और भाषा की बुनियादी समझ।

 संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता (Numerical & Mental Ability)

प्रतिशत, औसत, अनुपात, लाभ-हानि, समय-दूरी, संख्या प्रणाली, सरलीकरण और डेटा इंटरप्रिटेशन। साथ ही तार्किक सोच से जुड़े प्रश्न।

मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता

कोडिंग-डिकोडिंग, सीरीज, दिशा परीक्षण, ब्लड रिलेशन, वेन डायग्राम, एनालॉजी, नॉन-वर्बल रीजनिंग और समस्या समाधान।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!