गरीबी का मजाक, मारपीट और टीचर की पिटाई… तंग आकर 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, दो क्लासमेट पर आरोप

Edited By Updated: 07 Feb, 2026 10:11 PM

mockery of poverty physical assault and beating of the teacher

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या कर ली।

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या कर ली। छात्रा पढ़ाई में बहुत तेज थी, लेकिन परिवार की खराब आर्थिक स्थिति के कारण वह पढ़ाई के साथ-साथ दूसरों के घरों में झाड़ू-पोछा का काम भी करती थी, ताकि अपने परिवार की मदद कर सके।

इसी बात को लेकर उसकी ही क्लास की दो लड़कियां अक्सर उसका मजाक उड़ाती थीं। वे न सिर्फ उसे गरीबी के ताने देती थीं, बल्कि कई बार उसके साथ मारपीट भी करती थीं। बार-बार अपमान और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर छात्रा ने यह बेहद दुखद कदम उठा लिया।

पूरा मामला क्या है?

यह घटना मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। यहां रहने वाली 16 साल की छात्रा पूजा (बदला हुआ नाम) 10वीं में पढ़ती थी। पिछले कुछ महीनों से उसके ही मोहल्ले की दो लड़कियां उसे घरों में काम करने और गरीब होने को लेकर लगातार परेशान कर रही थीं। वे उसे अपमानित करती थीं और ताने मारती थीं।

4 फरवरी को क्या हुआ?
स्कूल पहुंचने पर उन दोनों लड़कियों ने फिर से पूजा के साथ बदसलूकी की और उसके साथ मारपीट की। इससे वह पहले से ही बहुत आहत हो गई थी।

टीचर ने बिना सुने थप्पड़ मारे

इसके बाद उन दोनों लड़कियों ने स्कूल के एक टीचर से पूजा की झूठी शिकायत कर दी। आरोप है कि टीचर ने पूजा का पक्ष सुने बिना ही उसे कई थप्पड़ जड़ दिए। परिवार का कहना है कि यह टीचर पहले भी कई छात्रों को बेवजह पीट चुका है और उसके खिलाफ डायल-112 पर शिकायतें भी दर्ज कराई जा चुकी हैं। टीचर की पिटाई और सहपाठियों के तानों से पूजा मानसिक रूप से टूट गई।

घर आकर उठाया दुखद कदम

स्कूल से लौटने के बाद पूजा घर आ गई। उस समय घर पर कोई मौजूद नहीं था क्योंकि उसकी मां खेत में चारा काटने गई हुई थी। इसी दौरान उसने कीटनाशक दवा पी ली। जब परिवार को पता चला तो वे तुरंत उसे पास के अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार ने लगाया गंभीर आरोप

घटना के बाद छात्रा के पिता ने स्कूल के टीचर और दोनों छात्राओं को अपनी बेटी की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने मोहम्मदाबाद थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी टीचर और दोनों छात्राओं के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

मामले की जांच जारी

पुलिस ने कहा है कि स्कूल के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। छात्राओं और टीचर से पूछताछ होगी। परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!