जयकारों से गूंजी देवभूमि: हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ पहला जत्था, कल खुलेंगे कपाट

Edited By Updated: 22 May, 2026 01:10 PM

uttarakhand first batch leaves for hemkund sahib from govindghat

उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने से एक दिन पहले आज चमोली जिले के गोविन्दघाट से पंजप्यारों की अगुवाई में सिख श्रद्धालुओं का पहला जत्था गुरुद्वारे के लिए रवाना हो गया । भीषण ठंड और बर्फबारी के...

Hemkund Sahib Yatra Start : उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने से एक दिन पहले आज चमोली जिले के गोविन्दघाट से पंजप्यारों की अगुवाई में सिख श्रद्धालुओं का पहला जत्था गुरुद्वारे के लिए रवाना हो गया । भीषण ठंड और बर्फबारी के कारण सर्दियों में बंद रहने के बाद हेमकुंड साहिब के कपाट शनिवार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। 

PunjabKesari

बदरीनाथ के समीप गोविंदघाट में परम्परागत पूजा अर्चना करने के बाद बैण्ड-बाजों की मधुर धुनों के बीच पवित्र निशान साहिब के साथ सिखों का पहला जत्था गुरुद्वारे के लिए निकला। इस अवसर पर 'जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल' के गगनभेदी जयकारों के साथ पूरा इलाका गुंजायमान हो उठा। 

यह भी पढ़ें: चीन-पाक संबंधों के 75 साल पूरे होने पर जारी होगा ₹75 का विशेष सिक्का, जानें इसका पूरा इतिहास

जत्थे की अगुवाई पंजप्यारों द्वारा की गई जो सिख परंपरा में श्रद्धा, सेवा और साहस के प्रतीक माने जाते हैं। श्रद्धालु 14 किमी की दूरी पर स्थित घांघरिया में रात्रि प्रवास के बाद शनिवार सुबह हेमकुंड साहिब पहुंचेंगे। परंपरानुसार प्रथम जत्थे के पवित्र धाम पहुंचने के बाद विधि-विधान एवं अरदास के साथ हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। 

PunjabKesari

यह भी पढ़ें: WhatsApp का नया धमाका: पढ़ते ही छूमंतर हो जाएगा मैसेज, आ रहा है तगड़ा प्राइवेसी फीचर

चमोली पुलिस ने बताया कि यात्रा को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और संपूर्ण यात्रा मार्ग पर पुलिस बल तैनात किया गया है। हेमकुंड साहिब के लिए बदरीनाथ से लगभग 15 किलोमीटर पहले गोविन्दघाट से यात्रा शुरू होती है जिसके लिए 18 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा पूरी करनी पड़ती है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!