Vaibhav Suryavanshi: 15 साल की उम्र… और ऐसा खेल- Allan Border भी रह गए हैरान, बोले ‘ये है अगला Brian Lara’

Edited By Updated: 22 Apr, 2026 07:11 PM

vaibhav suryavanshi allan border ipl under 19 cricket brian lara

15 साल के वैभव सूर्यवंशी जहां अपनी बल्लेबाजी से सब का दिल जीत रहे वहीं अब इस युवा खिलाड़ी की तारीफ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर ने भी की है। उन्होंने वैभव की बल्लेबाजी की तुलना वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा से कर दी है।

नेशनल डेस्क: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी जहां अपनी बल्लेबाजी से सब का दिल जीत रहे वहीं अब इस युवा खिलाड़ी की तारीफ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर ने भी की है। उन्होंने वैभव की बल्लेबाजी की तुलना वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा से कर दी है।

बता दें कि वैभव सूर्यवंशी इन दिनों अपने शानदार प्रदर्शन को लेकर क्रिकेट जगत में बड़ा नाम बन चुके हैं। चाहे आईपीएल हो या अंडर-19 क्रिकेट, उन्होंने अपनी खतरनाक और बेखौफ बल्लेबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। अब इसी बीच एक इंटरव्यू में एलन बॉर्डर ने कहा कि वैभव में कम उम्र में ही बकमाल प्रतिभा दिखती है। उन्होंने बताया कि इतनी छोटी उम्र में इतनी ताकत और आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी करना बहुत खास बात है।

बॉर्डर के मुताबिक, वैभव के शॉट्स में ब्रायन लारा जैसी झलक दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि उन्होंने 14-15 साल के किसी खिलाड़ी को इतने दमदार शॉट्स खेलते पहले कभी नहीं देखा। एलन बॉर्डर ने यह भी माना कि कभी-कभी वैभव के शॉट चयन पर सवाल उठ सकते हैं, लेकिन उनकी आक्रामक शैली ही उन्हें खास बनाती है। उनके अनुसार T20 क्रिकेट में ऐसा आत्मविश्वास और रेंज बहुत कम खिलाड़ियों में देखने को मिलता है।

इतना ही नहीं पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने आगे कहा कि वैभव अभी सिर्फ 15 साल के हैं और उनका भविष्य बहुत उज्ज्वल दिख रहा है। जैसे-जैसे वह आगे बढ़ेंगे, उनका खेल और भी निखरेगा। बॉर्डर ने यह भी कहा कि वैभव का बैटिंग स्टाइल बेहद आधुनिक है और वह हर दिशा में शॉट खेलने की क्षमता रखते हैं, जो उन्हें एक खास खिलाड़ी बनाता है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!