शादी की खुशी: अपनी दुल्हन के सामने जमकर बजाया ढोल, लोग बोले- 'आत्मनिर्भर दूल्हा'

Edited By Updated: 17 May, 2021 04:21 PM

video viral groom band

शादियों में  आपने बैंड बाजे बजते हुए बहुत देखे हैं लेकिन क्या कभी किसी दूल्हे काे  ढोल बजाते हुए देखा है, नहीं तो अब देख लीजिए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हाे रहा है, जिसे देख लोग हंस हंस के लोटपोट हो गए। इस वीडियो में एक दूल्हा जिस कदर ढोल...

नेशनल डेस्क: शादियों में  आपने बैंड बाजे बजते हुए बहुत देखे हैं लेकिन क्या कभी किसी दूल्हे काे  ढोल बजाते हुए देखा है, नहीं तो अब देख लीजिए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हाे रहा है, जिसे देख लोग हंस हंस के लोटपोट हो गए। इस वीडियो में एक दूल्हा जिस कदर ढोल बजा रहा है वो काफी दिलचस्प है। 


खूब चर्चा में आए वीडियो में देख सकते हैं कि दूल्हा अपनी ही शादी में  जमकर बैंड बजा रहा है। उसके हाथाें में  स्टिक और गले में ढोल टंगा हुआ है। इसके अलावा पास में एक साइकिल पर हॉर्न भी टंगा हुआ है। ढोल बजाते समय दूल्हा खुश नजर आ रहा है और पीछे खड़ी दुल्हन उसकी इस हरकत से शर्मा रही है। 

 

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो पर आईपीएस रुपिन शर्मा ने मजेदार कमेंट किया है। उन्होंने इसे शेयर करते हुए लिखा 'आत्मनिर्भर दूल्हा.'।  अब यह वीडियो हर तरफ सुर्खियां बटौर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!