Vishnu Puran: मुश्किल से मुश्किल दौर में इन 3 चीजों को बेचने से बचें, वरना छिन सकता है सौभाग्य

Edited By Updated: 13 Sep, 2025 06:36 PM

vishnu puran avoid selling these 3 things in the toughest times

विष्णु पुराण के अनुसार, कुछ वस्तुओं को कठिन समय में भी कभी नहीं बेचना चाहिए, ताकि घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे। इनमें गाय, जो पवित्र और देवताओं का प्रतीक मानी जाती है; गुड़, जो मिठास और सकारात्मक ऊर्जा का संकेत है; और सरसों का तेल, जो...

नेशनल डेस्क : हिंदू धर्म के प्राचीन ग्रंथों में जीवन को सुखी और समृद्ध बनाने के कई नियम बताए गए हैं। इन्हीं में से एक ग्रंथ है 'विष्णु पुराण' जिसमें कुछ खास बातें लिखी गई हैं, जिनका पालन करने से घर में शांति, सौभाग्य और सुख बना रहता है।विष्णु पुराण में स्पष्ट कहा गया है कि कुछ वस्तुओं को चाहे परिस्थिति कितनी भी कठिन क्यों न हो, बेचना नहीं चाहिए।

यह भी पढ़ें - Gold-Silver Price Today: सोने में आई गिरावट, चांदी ने पकड़ी रफ्तार; जानें आपके शहर में क्या है रेट?

1. गाय 

गाय को सनातन संस्कृति में 'गौ माता' कहा गया है और इसमें सभी देवी-देवताओं का वास माना गया है। यही कारण है कि विष्णु पुराण में गाय के लेन-देन या बिक्री को वर्जित बताया गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर की शांति भंग होती है और परिवार की समृद्धि रुक जाती है।

2. गुड़ का न करें व्यापार

गुड़ को शुभता और मिठास का प्रतीक माना गया है। यह घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखता है। विष्णु पुराण के अनुसार, गुड़ को बेचने से रिश्तों में तनाव और जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसलिए इसे कभी व्यापार की वस्तु नहीं बनाना चाहिए।

3. सरसों के तेल की बिक्री से बचें

सरसों का तेल न सिर्फ रसोई में बल्कि धार्मिक कार्यों और पूजा-पाठ में भी काम आता है। इसका संबंध शनि देव से भी जोड़ा गया है। माना जाता है कि सरसों के तेल की बिक्री या व्यापार घर में दुर्भाग्य और कष्ट ला सकता है।

यह भी पढ़ें - Heavy Rain Alert: अगले 24 घंटे होगी भयंकर बारिश, IMD ने इन जिलों में जारी किया हाई अलर्ट

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!