क्या अमेरिका के दबाव में हुआ व्यापार समझौता: खरगे

Edited By Updated: 04 Feb, 2026 04:35 PM

was the trade agreement signed under pressure from the us

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर बुधवार को मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या अमेरिका के दबाव में भारत ने किसी तरह का समझौता किया है।

नेशनल डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर बुधवार को मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या अमेरिका के दबाव में भारत ने किसी तरह का समझौता किया है। उन्होंने यह सवाल भी किया कि क्या भारत ने अमेरिकी आयात पर शुल्क को शून्य करने पर सहमति जताई है, जैसा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है।

खरगे ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, ''क्या देश के किसान सुरक्षित हैं और क्या भारत ने अमेरिकी कृषि बाज़ार के लिए अपना कृषि क्षेत्र खोल दिया है।'' उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका कई वर्षों से साझा मूल्यों के आधार पर एक व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ा रहे थे, लेकिन अब स्थिति यह है कि यह पता नहीं चल पा रहा है कि व्यापार समझौता किस तरह का है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा ने दावा किया कि यह समझौता ''गोपनीयता के आवरण में लिपटा हुआ है'' और इसने व्यापार से परे ऐसे बुनियादी सवाल खड़े कर दिए हैं जो राष्ट्रीय संप्रभुता, बहुपक्षीय व्यापार व्यवस्था के प्रति भारत की वैश्विक प्रतिबद्धताओं और 'ग्लोबल साउथ' में भारत के नेतृत्व से जुड़े हुए हैं।

शर्मा ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से कई सवाल करते हुए कहा कि क्या भारत ने, जैसा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दावा कर रहे हैं, अपने कृषि और डेयरी क्षेत्र को खोलने की प्रतिबद्धता जताई है और क्या अमेरिका को लगभग सभी उत्पादों पर शून्य शुल्क (जीरो ड्यूटी) पहुंच देने के लिए भारत तैयार है। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!