अमेरिका का एक और फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, होर्मुज स्ट्रेट के पास हुआ क्रैश, पायलट बचाया गया

Edited By Updated: 04 Apr, 2026 05:39 AM

another us fighter jet crashes near the strait of hormuz

खाड़ी क्षेत्र में तनाव के बीच शुक्रवार को अमेरिकी वायुसेना का दूसरा लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे में विमान का अकेला पायलट सुरक्षित बचा लिया गया।

इंटरनेशनल डेस्कः खाड़ी क्षेत्र में तनाव के बीच शुक्रवार को अमेरिकी वायुसेना का दूसरा लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे में विमान का अकेला पायलट सुरक्षित बचा लिया गया।

 A-10 वॉरथोग हुआ क्रैश… कारण अब भी रहस्य
अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि यह विमान फेयरचाइल्ड रिपब्लिक ए-10 थंडरबोल्ट II था, जिसे A-10 वॉरथोग के नाम से जाना जाता है। यह जेट स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास गिरा, लेकिन दुर्घटना की वजह और हालात को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।

ईरान का दावा—हमने मार गिराया विमान
ईरान के सरकारी मीडिया ने दावा किया है कि उसकी एयर डिफेंस सिस्टम ने होर्मुज़ के पास दक्षिणी जलक्षेत्र में “दुश्मन” A-10 विमान को निशाना बनाया। हालांकि इस दावे की अमेरिका की ओर से कोई पुष्टि नहीं हुई है।

इससे पहले F-15E भी गिरा था… एक पायलट अब भी लापता
यह घटना F-15E Strike Eagle के ईरान में क्रैश होने के बाद सामने आई है। उस हादसे में दो क्रू मेंबर थे जिसमें एक को बचा लिया गया है जबकि दूसरे को लेकर अलग-अलग दावे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि वह ईरान की हिरासत में है जबकि अन्य के अनुसार उसकी तलाश अभी जारी है।

पायलट को पकड़ने या मारने पर इनाम
ईरान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत के गवर्नर ने घोषणा की है कि जो भी अमेरिकी पायलट को पकड़ता या मारता है, उसे सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इससे पहले एक ईरानी चैनल ने भी नागरिकों से अपील की थी कि वे पायलट को जिंदा पकड़कर अधिकारियों को सौंपें और विमान गिराने में भी सहयोग करें।

ट्रंप का बयान और बढ़ता तनाव
हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था कि अमेरिका ने “ईरान को पूरी तरह तबाह कर दिया है” और “बहुत जल्द मिशन पूरा कर लिया जाएगा।”

तेल बाजार पर असर… बढ़ती वैश्विक चिंता
ईरान की खाड़ी में गतिविधियों और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर नियंत्रण की वजह से वैश्विक बाजारों में चिंता बढ़ गई है। यह रास्ता दुनिया की करीब 20% तेल और गैस सप्लाई के लिए बेहद अहम है, जिससे तेल कीमतों में उछाल और महंगाई का खतरा बढ़ गया है।

बढ़ता नुकसान… अमेरिकी सेना पर दबाव
यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड के अनुसार, इस संघर्ष में अब तक 13 अमेरिकी सैनिक मारे जा चुके हैं और 300 से ज्यादा घायल हुए हैं। हालांकि अब तक किसी अमेरिकी सैनिक के ईरान की हिरासत में होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पहले भी ऐसे दावे करता रहा है ईरान
ईरान पहले भी अमेरिकी विमानों को गिराने के दावे करता रहा है, जिनकी पुष्टि नहीं हो पाई थी। लेकिन इस बार सरकारी मीडिया द्वारा पायलट की तलाश के लिए जनता से अपील करना हालात के और गंभीर होने का संकेत दे रहा है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!