‘मैं रहूं या न रहूं...’ प्रेमानंद महाराज ने भक्तों से की ये खास अपील

Edited By Updated: 25 May, 2026 07:17 PM

whether i remain or not   premanand maharaj makes this special appeal to his

पिछले कई दिनों से प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा और भक्तों से मिलन नहीं हो रहा है, इसी बात से भक्तों में लगातार चिंता बढ़ रही है। इस बीच प्रेमानंद महाराज जी ने अपने भक्तों के लिए भावुक संदेश जारी किया है, इस संदेश में प्रेमानंद जी ने भक्तों को दृढ़...

नेशनल डेस्क : पिछले कई दिनों से प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा और भक्तों से मिलन नहीं हो रहा है, इसी बात से भक्तों में लगातार चिंता बढ़ रही है। इस बीच प्रेमानंद महाराज जी ने अपने भक्तों के लिए भावुक संदेश जारी किया है, इस संदेश में प्रेमानंद जी ने भक्तों को दृढ़ विश्वास रखने की अपील की है।

वृंदावन स्थित आश्रम के इंस्टाग्राम चैनल पर एक पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें प्रेमानंद महाराज जी ने भक्तों से कहा कि आप बिल्लकुल भी चिंता न करें। हम बोलें न बोलें, लेकिन हम आप सबको बहुत प्यार करते हैं। हम चाहते हैं कि सबको श्री जी की कृपा प्राप्त हो और सब उनके चरणों तक पहुंचें। मैं सामने आऊं या न आऊं, इस बात की चिंता बिल्कुल नहीं करनी कि मेरा उत्थान कैसे होगा। मैं बिना बोले ही आपके दिमाग में रहूंगा। तुम वही सब करोगे जो गुरुदेव कहेंगे।”

उन्होंने आगे कहा, “सब लोग बिल्कुल निश्चित रहें। जो जहां जिस सेवा में है, उसी सेवा में रहिएगा। बस नाम जप करते रहो। मैं रहूं या न रहूं, दिखूं या न दिखूं, लेकिन तुम्हारा मंगल जरूर होगा। तुम्हारा भरण-पोषण ईष्ट देव के द्वारा होगा, किसी व्यक्ति के द्वारा नहीं। और जिस दिन लगे कि उद्धार किसी व्यक्ति के द्वारा हो रहा है तो उसे छोड़ देना। आप निर्भय, निश्चिंत और निशोक होकर भजन करते रहो।”

प्रेमानंद महाराज ने अपने संदेश में आगे कहा, “हमारा जब मन होगा बोल देंगे, वरना मौन और एकांत में रहेंगे। और यह मौन-एकांत हम आपके लिए हैं, अपने लिए नहीं। हमारे लिए जो होना था, वो हो चुका है। अब जो कुछ हो रहा है, वो आप सबके लिए हो रहा है। खूब प्रसन्न रहो और नामजप करते रहो।”

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!