WHO की चेतावनी- बेहद खतरनाक है डेल्टा वैरियंट,  अब तक फैल चुका है  85 देशों में

Edited By Updated: 26 Jun, 2021 09:22 AM

who warning delta variant is extremely dangerous

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख ने कहा कि कोरोना वायरस का भारत में पहली बार पाया गया ‘डेल्टा’ स्वरूप अब तक का सबसे संक्रामक प्रकार है। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अब यह स्वरूप कम से कम 85 देशों में फैल रहा है। इस वैरियंट के कारण...

नेशनल डेस्क: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख ने कहा कि कोरोना वायरस का भारत में पहली बार पाया गया ‘डेल्टा’ स्वरूप अब तक का सबसे संक्रामक प्रकार है। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अब यह स्वरूप कम से कम 85 देशों में फैल रहा है। इस वैरियंट के कारण अब दुनियाभर में कोरोना की तीसरी लहर का अंदेशा जताया जा रहा है।

 

गरीब देश निराश हैं: डब्ल्यूएचओ 
डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेडरोस आधानोम घेबरेसस ने कहा कि गरीब देशों में टीके की अनुपलब्धता डेल्टा स्वरूप के प्रसार में सहायक सिद्ध हो रही है। उन्होंने एक बैठक में शामिल होने के बाद कहा कि अमीर देश विकासशील देशों को तत्काल टीका नहीं देना चाहते। उन्होंने कहा कि गरीब देश निराश हैं क्योंकि उनके पास टीके नहीं हैं। घेबरेसस ने कहा कि अगर टीका नहीं तो आप क्या साझा करेंगे?

 

कई देशों में तबाही मचा रहा  डेल्टा वैरियंट 
वहीं इससे पहल डब्लूएचओ की चीफ साइंटिस्ट डॉ सौम्या स्वामीनाथन ने कहा कि डेल्टा वैरियंट अपनी बढ़ी हुई संक्रामक क्षमता के साथ विश्व स्तर पर कोरोना फैलाने के लिए जिम्मेदार बनता जा रहा है। इस वैरियंट के कारण अब दुनियाभर में कोरोना की तीसरी लहर का अंदेशा जताया जा रहा है। बता दें कि भारत के अलावा ब्रिटेन, अमेरिका, रूस और सिंगापुर समेत दुनियाभर के कई देशों में डेल्टा वैरियंट ने तबाही मचाई हुई है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!