दिल्ली में प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई, पहले ही दिन वसूला 68 लाख का जुर्माना; 1,539 वाहन लौटाए
Edited By Pardeep,Updated: 02 Nov, 2026 02:10 AM

दिल्ली प्रशासन ने 'शीतकालीन कार्य योजना' के पहले दिन 68.4 लाख रुपये का जुर्माना और पर्यावरण क्षतिपूर्ति शुल्क लगाया।
नई दिल्लीः दिल्ली प्रशासन ने 'शीतकालीन कार्य योजना' के पहले दिन 68.4 लाख रुपये का जुर्माना और पर्यावरण क्षतिपूर्ति शुल्क लगाया। इस दौरान लगभग 15,000 वाहनों की जांच की गई, सीमावर्ती इलाकों से 1,539 वाहनों को वापस लौटा दिया गया और प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (पीयूसीसी) के नियमों का उल्लंघन करने पर 566 वाहनों का चालान काटा गया।
रविवार शाम पांच बजे तक उपलब्ध आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, कुल राशि में पीयूसीसी के उल्लंघन के लिए 56.6 लाख रुपये का जुर्माना, सीमा में प्रवेश से जुड़े प्रतिबंधों के उल्लंघन के लिए दो लाख रुपये का जुर्माना और निर्माण एवं तोड़फोड़ से संबंधित उल्लंघनों के लिए 9.8 लाख रुपये का पर्यावरण क्षतिपूर्ति शुल्क शामिल है।
दिल्ली के बाहर पंजीकृत बिना भारत स्टेज-6 (गैर-बीएस-6) मानक वाले वाहनों के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध के तहत दिल्ली यातायात पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा 14,930 वाहन की जांच की गई और उनमें से लगभग 10.31 प्रतिशत वाहनों को वापस लौटा दिया गया। कार्रवाई के दौरान 127 चालान जारी किए गए और 62 वाहनों को जब्त भी किया गया।
Related Story

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, बॉर्डर पर रोकी जाएंगी नियम तोड़ने वाली बसें, WhatsApp ग्रुप से होगी...

दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने की तैयारी, 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान

सुप्रीम कोर्ट दिल्ली-NCR में प्रदूषण, पराली जलाने और 'ग्रीन पटाखों' से जुड़े मामलों पर करेगा...

दिल्ली में बारिश से प्रदूषण को लगा झटका, AQI 200 से गिरकर 133 पर पहुंचा, इन राज्यों में भारी बारिश...

दिवाली से पहले दिल्ली में बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में 950 लीटर मिलावटी घी जब्त

दिल्ली SIR: ड्राफ्ट मतदाता सूची से हटे 47.56 लाख मतदाता, केवल 2.71 लाख लोगों ने भरा 'फॉर्म 6'

अंडरगारमेंट्स में छिपाकर लाए 47 लाख का सोना, दिल्ली एयरपोर्ट पर दो यात्री गिरफ्तार

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में, अगले 9 दिनों तक राहत की संभावना नहीं

दिल्ली में रातभर हुई बारिश, 4 साल में अक्टूबर का सबसे बारिश वाला दिन दर्ज

Delhi AQI News: सर्दियों की दस्तक से पहले ही 'गैस चैंबर' बना दिल्ली, 72 घंटों में दोगुने से...