एक महिला सांसद को क्यों ‘महिला' संबोधित नहीं किया जा सकता? स्मृति ईरानी ने लोकसभा में जताया आश्चर्य

Edited By Updated: 01 Apr, 2022 04:15 PM

why can t a woman mp be addressed as  woman

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को लोकसभा में इस बात पर आश्चर्य जताया कि एक महिला सांसद को क्यों ‘महिला'' संबोधित नहीं किया जा सकता है?

नेशनल डेस्क: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को लोकसभा में इस बात पर आश्चर्य जताया कि एक महिला सांसद को क्यों ‘महिला' संबोधित नहीं किया जा सकता है? स्मृति ईरानी ने यह टिप्पणी तब की जब कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी तथा तृणमूल कांग्रेस के सौगत राय ने प्रश्नकाल के दौरान उन्हें (ईरानी को) वाईएसआरसीपी सदस्य गीता विश्वनाथ को महिला सदस्य संबोधित करने पर आपत्ति व्यक्त की।

चौधरी और राय ने कहा कि मंत्री को महिला सदस्य की बजाए ‘माननीय सदस्य' या ‘संसद सदस्य' के रूप में संबोधित करना चाहिए। इस पर ईरानी ने कहा कि जो उन्होंने कहा, वह असंसदीय नहीं है और ‘‘एक महिला सदस्य को महिला कहना गलत नहीं है''। उन्होंने कहा कि लेकिन विडंबना यह है कि दो पुरूष खड़े होते हैं और यह बताते है कि मुझे एक महिला सदस्य को किस प्रकार से संबोधित करना चाहिए।

मंत्री ने कहा कि वह सदस्य को (गीता विश्वनाथ को) गर्व के साथ एक महिला सांसद के रूप में देखती हैं। बीजद सदस्य अनुभव मोहंती ने ईरानी का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने कोई गलत या असम्मानजनक बात नहीं कही।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!