Rajasthan: बीमार पति के लिए मन्नत मांगने बेटी के साथ मंदिर जा रही थी पत्नी, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौत

Edited By Updated: 18 Aug, 2024 05:34 PM

wife was going to the temple with daughter to pray for her sick husband

राजस्थान के धौलपुर में एक दर्दनाक हादसे में महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई। महिला अपने पति के जल्दी स्वस्थ होने के लिए बेटी संग मंदिर में पूजा करने जा रही थी

जयपुरः राजस्थान के धौलपुर में एक दर्दनाक हादसे में महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई। महिला अपने पति के जल्दी स्वस्थ होने के लिए बेटी संग मंदिर में पूजा करने जा रही थी। तभी वो ट्रेन की चपेट में आ गई। जानकारी के अनुसार, मामला धौलपुर जिले के कॉलेज रोड पर तगावली रेलवे फाटक का है। जहां पटरियां क्रॉस करते समय ट्रेन की चपेट में आने से महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि मृतक महिला अपनी बेटी के साथ अस्पताल में भर्ती पति की स्वास्थ्य लाभ की कामना के लिए मंदिर जा रही थी और इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों द्वारा पहचान करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज किया है।

बता दें कि ट्रेन से कटने के बाद दोनों शवों की हालत ऐसी हो गई थी कि पुलिस के लिए उसकी शिनाख्त कर पाना भी मुश्किल हो रहा था। इसलिए दोनों शवों की पहचान के लिए सोशल मीडिया और आसपास के पुलिस थानों में फोटो शेयर की गई। इसके बाद दोनों शवों की पहचान रविवार को परिजनों द्वारा मां-बेटी के रूप में की गई हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!