जनसंख्या नियंत्रण कानून लाएगी केंद्र सरकार? स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने संसद में दिया यह जवाब

Edited By Updated: 01 Apr, 2022 05:43 PM

will the central government bring a population control law

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख लाल मांडविया ने आज राज्यसभा में कहा कि देश में जबरन जनसंख्या नियंत्रण नहीं किया जायेगा बल्कि जनता स्वयं इसे नियंत्रित कर रही है तथा इसके लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। जनसंख्या नियंत्रण के लिए भारतीय...

नई दिल्लीः स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख लाल मांडविया ने आज राज्यसभा में कहा कि देश में जबरन जनसंख्या नियंत्रण नहीं किया जायेगा बल्कि जनता स्वयं इसे नियंत्रित कर रही है तथा इसके लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। जनसंख्या नियंत्रण के लिए भारतीय जनता पार्टी के राकेश सिन्हा के निजी विधेयक जनसंख्या विनियमन विधेयक 2019 पर हुई चर्चा के दौरान मांडविया ने हस्तक्षेप करते हुये कहा कि देश में राष्ट्रीय जनसंख्या नीति और राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति लागू की गयी है। इसके तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिन राज्यों में जनसंख्या बढ़ रही है उनकी पहचान की गयी है और वहां लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि दर दो प्रतिशत पर आ गयी है और इसे इसी स्तर पर स्थिर रखने की जरूरत है। परिवार नियोजन सफल हो रहा है और जन्म दर कम हो रहा है। सरकार सभी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है और आयुष्मान भारत योजना का लाभ गरीबों को दिलाया जा रहा है। इससे लगभग तीन करोड़ लोग लाभान्वित हुये हैं। उन्होंने कहा कि देश में डेढ़ लाख हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की स्थापना की जायेगी जिनमें से एक लाख 10 हजार का काम काज शुरू हो गया है। यहां विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श कर लोगों की बीमारियों का समाधान किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री के इस आश्वासन के बाद सिन्हा ने अपना निजी विधेयक वापस ले लिया।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!