करंट लगने से महिला और भतीजे की मौत, हैंडपंप से पानी निकालते समय हुआ हादसा

Edited By Updated: 16 May, 2026 08:57 AM

woman and nephew die from electrocution tragedy strikes while drawing water fro

शाहजहांपुर जिले के हसनापुर गांव में शुक्रवार को हैंडपंप से पानी निकालते समय करंट लगने से एक महिला और उसके भतीजे की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क : शाहजहांपुर जिले के हसनापुर गांव में शुक्रवार को हैंडपंप से पानी निकालते समय करंट लगने से एक महिला और उसके भतीजे की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दीक्षा भंवरे ने बताया कि खुदागंज थानाक्षेत्र के हसनापुर गांव में रन्ना देवी (38) घर के बाहर सरकारी हैंडपंप से पानी लेने गई थी, जैसे ही पानी की मोटर चालू की गई, शॉर्ट सर्किट से हैंडपंप में करंट प्रवाहित हो गया।

भंवरे ने कहा,''जब महिला ने पानी भरने के लिए नल को छुआ, तो वह करंट के संपर्क में आ गई और दर्द से छटपटाने लगी। अपनी चाची को संघर्ष करते देख उसका भतीजा विवेक (19) उसे बचाने के लिए दौड़ा, लेकिन उसे छूने के बाद वह भी करंट की चपेट में आ गया।''

पुलिस के अनुसार, आसपास मौजूद ग्रामीणों ने चीख-पुकार सुनी और परिवार के सदस्यों को सूचित करने से पहले मोटर बंद कर दी। पुलिस ने बताया कि परिवार दोनों को अस्पताल ले गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया है। अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!