तरबूज में छिपा था 'मौत' का जहर, फ्रिज से निकालकर खाया फल और उजड़ गया परिवार; पिता की मौत, बेटा ICU में

Edited By Updated: 15 May, 2026 10:26 PM

the poison of death was hidden in the watermelon

गर्मी से राहत पाने के लिए खाया गया फल किसी की जान का दुश्मन बन जाएगा, ऐसा किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था। मध्य प्रदेश के श्योपुर में एक चौंकाने वाली और बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां 'ठंडक' के लिए खाया गया तरबूज एक परिवार के लिए काल बन गया।

नेशलन डेस्क: गर्मी से राहत पाने के लिए खाया गया फल किसी की जान का दुश्मन बन जाएगा, ऐसा किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था। मध्य प्रदेश के श्योपुर में एक चौंकाने वाली और बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां 'ठंडक' के लिए खाया गया तरबूज एक परिवार के लिए काल बन गया। तरबूज खाने के कुछ ही देर बाद पिता और बेटे की तबीयत इस कदर बिगड़ी कि देखते ही देखते घर की खुशियां मातम में बदल गईं।

फ्रिज से निकाला तरबूज और शुरू हुआ मौत का तांडव
जानकारी के मुताबिक, श्योपुर शहर के रहने वाले इंदर परिहार और उनके बेटे विनोद ने सुबह शरीर की गर्मी और जलन को शांत करने के लिए फ्रिज में रखा तरबूज खाया था। लेकिन फल खाते ही शरीर ठंडा होने के बजाय अंदर 'आग' लग गई। दोनों को तेज पेट दर्द, जलन, उलझन और भारी कमजोरी महसूस होने लगी। हालत बिगड़ती देख परिवार में चीख-पुकार मच गई और दोनों को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही पिता ने तोड़ा दम
डॉक्टरों ने पिता इंदर परिहार की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत कोटा रेफर कर दिया। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। कोटा पहुंचने से पहले ही रास्ते में इंदर की तबीयत और ज्यादा खराब हो गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। इस खबर के मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

बेटा जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा
वहीं, दूसरी ओर बेटा विनोद श्योपुर जिला अस्पताल के आईसीयू (ICU) में भर्ती है। उसकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई है और वह जिंदगी की जंग लड़ रहा है। डॉक्टर चौबीसों घंटे उसकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं, लेकिन अभी भी वह खतरे से बाहर नहीं है।

पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार, इलाके में दहशत
इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। हर कोई हैरान है कि तरबूज जानलेवा कैसे हो गया? क्या तरबूज में कोई जहरीला पदार्थ था या फ्रिज में रखे होने के कारण वह विषाक्त हो गया था? पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अब पोस्टमार्टम (पीएम) रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!