मौत के दरवाजे तक ले गया महिला को साड़ी का पल्लू, Video आया सामने

Edited By Updated: 25 Jul, 2018 01:52 PM

मुंबई के कांजुरमार्ग रेलवे स्टेशन पर एक महिला को बचाने के लिए आरपीएफ कांस्टेबल ने अपनी जान दांव पर लगा दी। लोकल ट्रेन से उतर रही एक महिला की साड़ी का पल्लू दरवाजे में फंस गया और वह ट्रेन के साथ खींचती चली गई...

नेशनल डेस्क: मुंबई के कांजुरमार्ग रेलवे स्टेशन पर एक महिला को बचाने के लिए आरपीएफ कांस्टेबल ने अपनी जान दांव पर लगा दी। लोकल ट्रेन से उतर रही एक महिला की साड़ी का पल्लू दरवाजे में फंस गया और वह ट्रेन के साथ खींचती चली गई। तभी सवार आरपीएफ कांस्टेबल ने ट्रेन से छलांग लगाकर महिला को बचा लिया। दिल दहला देने वाली यह घटना स्टेशन में लगे सीसीटीवी में ​कैद हो गई। 
PunjabKesari
यह घटना मंगलवार की बताई जा रही है। कांजुरमार्ग स्टेशन पर पूनम नाम की महिला लोकल ट्रेन से उतर रही थी। इसी बीच उसकी साड़ी का पल्लू ट्रेन के दरवाजे में फंस गया और ट्रेन चल पड़ी। इसके बाद महिला गिर गई और वह ट्रेन के साथ खिंचती चली गई। कांस्टेबल सुमित कुमार ने जैसे ही यह देखा तो वह फौरन महिला को बचाने के लिए ट्रेन से कूद गए। उन्होंने तुरंत पल्लू को ट्रेन से खींच लिया जिससे महिला की जान बच गई। अगर वह समय रहते वहां न पहुंचते तो बड़ा हादसा हो सकता था। 
PunjabKesari

इस दौरान कांस्टेबल को कुछ चोटें भी आई हैं। जिन्हे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग कांस्टेबल सुमित के हौसले की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोग उन्हे असली हीरो बता रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!