बहराइच में सड़क हादसे में महिला और दो वर्षीय बच्चे की मौत, एक घायल

Edited By Updated: 18 Mar, 2026 04:38 PM

a woman and a two year old child died in a road accident in bahraich

उत्तर प्रदेश में बहराइच जनपद के मटेरा थाना क्षेत्र में बुधवार तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी जिसके कारण एक महिला और उसके दो वर्षीय पुत्र की मौत हो गई जबकि महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

नेशनल डेस्क। उत्तर प्रदेश में बहराइच जनपद के मटेरा थाना क्षेत्र में बुधवार तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी जिसके कारण एक महिला और उसके दो वर्षीय पुत्र की मौत हो गई जबकि महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा बहराइच-नानपारा मार्ग पर मटेरा चौराहे के निकट उस समय हुआ, जब हरदी थाना क्षेत्र निवासी सोनू निषाद अपनी पत्नी मंगला और दो वर्षीय पुत्र शिवा के साथ बाइक से मटेरा से बहराइच की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नानपारा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक (संख्या यूपी 22 टी 4876) ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। 

हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मटेरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रिसिया भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद महिला मंगला और उसके पुत्र शिवा को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल सोनू निषाद का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गयी। 

स्थानीय लोगों ने बताया कि परिवार रिश्तेदार के घर जा रहा था तभी यह हादसा हो गया। मटेरा थाना के प्रभारी हरिकेश सिंह ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है तथा चालक की तलाश की जा रही है। मृतकों के शवों को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया गया है और मामले में आवश्यक विधिक कारर्वाई की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!