Yamaha बंद कर सकती है ये दो बाइक्स, जानें क्या है कारण

Edited By Updated: 24 Feb, 2024 10:17 AM

yamaha yzf r1 and r1m likely to be discontinued

Yamaha अपनी YZF-R1 और R1M बाइक्स को बंद कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, लागत में भारी बढ़ोतरी और बिक्री में गिरावट के कारण कंपनी ने यह फैसला किया है। Yamaha YZF-R1 पहली बार 1998 में लॉन्च की गई थी। दोनों बाइक का डिजाइन लगभग समान है। इनमें DRL और...

ऑटो डेस्क. Yamaha अपनी YZF-R1 और R1M बाइक्स को बंद कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, लागत में भारी बढ़ोतरी और बिक्री में गिरावट के कारण कंपनी ने यह फैसला किया है। Yamaha YZF-R1 पहली बार 1998 में लॉन्च की गई थी। दोनों बाइक का डिजाइन लगभग समान है। इनमें DRL और प्रोजेक्टर हेडलैंप को फ्रंट फेयरिंग के आकार में इंटीग्रेट किया गया है। YZF-R1 और R1M में ब्रेक लाइट और इंडीकेटर स्लिम LED लाइट्स मिलती है। YZF-R1 और R1M की कीमत क्रमश: 20.39 लाख रुपये और 29.43 लाख रुपये एक्स-शोरूम है।


पावरट्रेन

PunjabKesari
Yamaha YZF-R1 में 998cc इन-लाइन 4-सिलेंडर, लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है, जो 197 बीएचपी की पावर और 112.4Nm का टॉर्क जेनरेट करने की क्षमता रखती है। इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। वहीं Yamaha R1M में 998cc इन-लाइन 4-सिलेंडर, लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन  197 बीएचपी की पावर और 112.4Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।


फीचर्स

PunjabKesari
Yamaha YZF-R1 में डिजिटल TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसके फ्रंट में 320 मिलीमीटर के ड्यूल डिस्क ब्रेक और रियर में 220 मिलीमीटर का सिंगल डिस्क ब्रेक मिलता है। वहीं Yamaha R1M बाइक में USD Forks, फ्रंट में 282mm और रियर में 220 mm का डिस्क ब्रेक, Dual-channel ABS समेत कई फीचर्स मिलते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!