तिरुवनंतपुरम में सनसनी: विवाद के बाद युवक की हत्या, वाहन की चाबी से किया जानलेवा हमला

Edited By Updated: 24 Apr, 2026 03:12 PM

youth murdered after thiruvananthapuram brawl

तिरुवनंतपुरम के कट्टाकडा में विवाद के बाद एक व्यक्ति पर कथित तौर पर हमला किए जाने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कट्टाकडा के पास एल्लुविला निवासी राहुल (24) के रूप में हुई है।

नेशनल डेस्क। तिरुवनंतपुरम के कट्टाकडा में विवाद के बाद एक व्यक्ति पर कथित तौर पर हमला किए जाने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कट्टाकडा के पास एल्लुविला निवासी राहुल (24) के रूप में हुई है। 

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब पौने ग्यारह बजे कट्टाकडा के किल्ली के पास राजश्री सभागार के सामने राहुल और आरोपी के बीच हाथापाई हुई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी ने गुस्से में आकर वाहन की चाबी जैसी किसी वस्तु से राहुल पर कथित तौर पर वार किया जिसके बाद उसे पास के एक अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

यह भी पढ़ें: जवानी में जुर्म, बुढ़ापे में गिरफ्तारी! 84 की उम्र में सलाखों के पीछे पहुंचा कातिल पति, वजह जानकर कांप जाएगी रूह

पुलिस को संदेह है कि आरोपी का राहुल से पहले एक बार में विवाद हुआ था जिसके बाद आरोपी ने राहुल का पीछा कर हमला किया। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!