दिल्ली -NCR में फिर बढ़े CNG के दाम, 2 रुपए प्रति किलो की हुई बढ़ोतरी, जानिए नई कीमतें

Edited By Updated: 15 May, 2022 06:55 AM

cng prices increased again in delhi ncr increased by rs 2 per kg

दिल्ली- एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में एक बार फिर से सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी की गई है। सीएनजी गैस की कीमतों में 2 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई हैं। बढ़ी हुई कीमतें रविवार

नई दिल्लीः दिल्ली- एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में एक बार फिर से सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी की गई है। सीएनजी गैस की कीमतों में 2 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई हैं। बढ़ी हुई कीमतें रविवार सुबह 6 बजे से लागू हो जाएंगी। इस तरह अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सीएनजी गैस 73.61 रुपए प्रति किलोग्राम में मिलेगी। सीएनजी की कीमतों में ठीक एक महीने बाद यह बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले 14 अप्रैल को सीएनजी के दाम ढाई रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ाए गए थे। इसके बाद दिल्ली में एक किलो सीएनजी की कीमत 71.61 रुपए हो गई थी।
PunjabKesari
ये हैं नई कीमतें
दिल्ली में सीएनजी की कीमत 2 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़कर 73.61 रुपए पर पहुंच गई है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की बात करें, तो यहां सीएनजी गैस की खुदरा कीमत 76.17 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। वहीं, मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में सीएनजी गैस की कीमत 80.84 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। गुरुग्राम की बात करें, तो यहां सीएनजी गैस का नया दाम 81.94 रुपए प्रति किलोग्राम है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!