Edited By Anu Malhotra,Updated: 12 May, 2022 11:41 AM

अमेरिका के Indianapolis में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां का एक फर्टिलिटी डॉक्टर 94 बच्चों का पिता निकला। जानकारी के अनुसार, यह डाॅक्टर क्लिनिक आने वाले मरीजों में अपना ही स्पर्म डाल देता था।
इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका के Indianapolis में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां का एक फर्टिलिटी डॉक्टर 94 बच्चों का पिता निकला। जानकारी के अनुसार, यह डाॅक्टर क्लिनिक आने वाले मरीजों में अपना ही स्पर्म डाल देता था। डॉ. डोनाल्ड क्लाइन की सच्ची स्टोरी पर आधारित नेटफ्लिक्स ने ‘Our Father’ नाम की एक डाक्यूमेंट्री बनाई है। 1970 और 1980 के दशक में यह डॉक्टर अपने हॉस्पिटल में आने वाली महिला मरीजों को बिना जानकारी दिए उनमें अपना स्पर्म डाल उन्हें मां बनने का सौभाग्य देता था।
इससे स्टोरी को उनकी बेटी जैकोबा बेलाईड ने उजागर किया था, स्पर्म डोनेशन के जरिए ही उनका जन्म हुआ था। एक दिन उन्होंने घर पर अपना DNA टेस्ट किया, जिसमें उन्हें पता चला कि इस डॉक्टर से उनके सात भाई-बहन और हैं, लेकिन उनकी मां अलग-अलग हैं। इसके बाद एक के बाद एक फैमली ट्री की सच्चाई सामने आने लगी।
वहीं, मामले सामने आने के बाद क्लाइन को कोर्ट ले जाया गया। प्रावधानों के मुताबिक, उसने कोई क्रिमिनल कानून को नहीं तोड़ा था, जिसके बाद उससे करीब 40 हजार रुपए का फाइन वसूला गया, और उसे छोड़ दिया गया। इसके बाद साल 2018 में एक कानून पास किया गया जिसमें Indiana में अवैध स्पर्म दाताओं को गैर-कानूनी माना जाएगा।